Fri. Apr 19th, 2024
    कॉफ़ी विथ करण 6 सोनम कपूर

    हाल ही में ‘कॉफ़ी विथ करण 6’ पर सोनम कपूर और उनके भाई-बहन हर्षवर्धन कपूर और रिहा कपूर आए थे। इस एपिसोड का ट्रेलर लांच कर दिया गया है। इस विडियो में तीनों अपने पिता अनिल कपूर के सेल्फ़ ओबसेशन के बारे में बात की।

    उन्होंने यह भी बताया कि अनिल सच में कैसे हैं यह समझना बहुत मुश्किल है। उन्होंने यह भी बताया कि अनिल कई बार आईने में खुद को देखते रहते हैं और कहते हैं कि, “यू आर किल्लिंग इट।” जल्दी ही जब अनिल कार्यक्रम पर आए तो उन्होंने करण से कहा कि आपको रिहा से करीना कपूर की मिमिक्री जरूर करानी चाहिए।

    उसके बाद जो हुआ देखने लायक है। फ़िलहाल करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमुर अली खान के साथ तैमुर का जन्मदिन मनाने दक्षिण अफ्रीका गए हैं जहां दोनों  ने एक विज्ञापन के लिए शूट भी किया है। शूट ख़त्म करके दोनों ने तैमुर का जन्मदिन मनाया।

    ‘कॉफ़ी विथ करण’ के इस नए एपिसोड से हम सोनम कपूर और आनंद आहूजा, हर्षवर्धन, रिहा और अनिल कपूर के बारे में कुछ खास और मजेदार नई बातों की उम्मीद लगा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस रिलीज़ चार्ट 21-27 दिसम्बर: जीरो, केजीएफ, मारी 2, इस सप्ताह देखें यह मनोरंजक फिल्मे

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *