Fri. Mar 29th, 2024
    Arjun-Kapoor-and-Jhanvi-Kapoor

    सैफ अली खान और सारा अली खान के बाद ‘कॉफ़ी विथ करण‘ के शो पर एक बहुत प्यारी भाई-बहन की जोड़ी आने वाली है और वह जोड़ी कोई और नहीं सबकी चहेती जान्हवी कपूर और डैशिंग अर्जुन कपूर की है।

    https://www.instagram.com/p/Boj2-xLlIKk/

    आने वाले वीकेंड में जान्हवी और अर्जुन कपूर एक साथ ‘कॉफ़ी विथ करण’ पर आने वाले हैं। उम्मीद के अनुसार अर्जुन कपूर ने अपनी बातों से लाइमलाइट तो बटोरी पर जान्हवी भी किसी मायने में उनसे कम नहीं थीं।

    हम कह सकते हैं कि ‘कॉफ़ी विथ करण’ का यह एपिसोड मज़ेदार होने वाला है। टीवी चैनल ने आने वाले इस कार्यक्रम के दो प्रोमो जारी किये हैं जिनमें से एक में तीनों अर्जुन कपूर के विवादित प्रेमसंबंधों के बारे में बात कर रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/BqVCilLHpAJ/

     

    इस वीडियो में करण जौहर अर्जुन कपूर के प्रेमसंबंध के बारे में पूछते हैं और इसपर जान्हवी तपाक से बोलती हैं कि ,”हाँ कभी हमने भी इसबारे में बातचीत नहीं की है। अर्जुन भैया क्या आप सिंगल हो?” इसबात पर अर्जुन की बोलती बंद हो जाती है और यह दृश्य देखने लायक है।

    दूसरे वीडियो में दोनों भाई-बहन करण के गेम ऑन राउंड के लिए प्रतिस्पर्धा करते नज़र आते हैं और जान्हवी करण के हर सवाल का सही-सही जवाब दे जाती हैं वहीं अर्जुन यह बोलते हैं कि उन्हें यह सब नहीं पता है। अर्जुन कपूर की यह हार देखने लायक है।

    https://www.instagram.com/p/BqVER97nnZF/

    मिड डे से अपनी एक बातचीत के दौरान अर्जुन ने जान्हवी के बारे में कहा था कि, “जब करण जौहर ने मुझे इस बारे में बताया तो मैं चौंक गया। मुझे लगा कि इसी बहाने मुझे जान्हवी के साथ थोड़ा समय व्यतीत करने का मौका मिल जाएगा।

    मैं उसके साथ समय नहीं बिता पाता हूँ। फ़रवरी में जब श्रीदेवी जी की मौत हो गई थी तो मैं अपनी फ़िल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग कर रहा था।”

    https://www.instagram.com/p/BqXVtA_HoAY/

    https://www.instagram.com/p/BqZFr_gH-hf/

    काम की बात करें तो अर्जुन कपूर आगे ‘संदीप और पिंकी’ फरार में नज़र आएँगे और हाल ही में उन्होंने ‘इंडिआज़ मोस्ट वांटेड’ की शूटिंग भी ख़तम की है। जान्हवी कपूर करण जौहर की फ़िल्म ‘तख़्त’ में काम कर रहीं हैं।

    https://www.instagram.com/p/BooHT3KgEKQ/

    https://www.instagram.com/p/Bok2EuBgDy8/

    यह भी पढ़े:बधाई हो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 32: सिनेमाघरों में लगातार चल रही है फ़िल्म, राज़ी को छोड़ा पीछे

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *