Wed. Apr 17th, 2024
    कृति सेनन फिल्म 'पानीपत' में एक चिकित्सक से योद्धा बनी महिला का किरदार निभाएंगी

    बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्देशक आशुतोष गोवारिकर काफी समय से अपना महत्वकांशी प्रोजेक्ट ‘पानीपत‘ बना रहे हैं। ये फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित होगी जो अफ़ग़ानों और मराठाओं के बीच हुई थी। फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। अर्जुन ने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है और उनका नया लुक अभी से दर्शको के बीच सुपरहिट हो चूका है। वह सदाशिव राव का किरदार निभा रहे हैं और कृति सेनन उनकी दूसरी पत्नी पार्वती बाई की भूमिका में दिखाई देंगी।

    कृति के लिए ये किरदार बहुत अहम है और खास बात ये है कि ये उनका पहला ऐतिहासिक किरदार है। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्हें जरा भी नहीं पता था कि पार्वती बाई कौन है क्योंकि पहली बात, उनके बारे में कोई जानकारी ही नहीं है और दूसरा, कृति को कभी इतिहास में दिलचस्पी नहीं रही है। इसलिए उन्होंने पूरी तरह से इस किरदार के लिए निर्देशक पर ही भरोसा जताया है।

    Related image

    अभी तक उनके किरदार के बारे में ज्यादा डिटेल्स तो सामने नहीं आई है लेकिन बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, पार्वती बाई को फिल्म में एक चिकित्सक के रूप में दिखाया जाएगा और उनका किरदार सदाशिवराव [अर्जुन कपूर] के प्यार में पड़ जाता है। वह युद्ध में उनका साथ देती है।

    कृति ने कुछ दिन पहले बताया था कि ये एक मराठी किरदार है जिसके लिए उन्हें अपने उच्चारण पर कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। वह उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं और इसलिए दक्षिण की भाषा उनके लिए कठिन है।

    panipat

    कृति और अर्जुन के अलावा फिल्म में संजय दत्त भी नज़र आएंगे जो अफ़ग़ानों के नेता अहमद शाह अब्दाली का नकारात्मक किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में मोहनीश बहल, पद्मिनी कोल्हापुरे और ज़ीनत अमान जैसे अनुभवी अभिनेता भी दिखाई देंगे। सुनीता गोवारिकर और रोहित शेलटकर द्वारा निर्मित फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज़ होगी।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *