Sat. Apr 20th, 2024
    डोनाल्ड ट्रम्प

    उत्तर कोरिया द्वारा जारी हथियारों के परिक्षण पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दोहराया कि वे नहीं सोचते कि पियोंग्यंग ने मिसाइल परिक्षण करके किसी संधि का उल्लंघन किया है।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि “किम जोंग उन मेरे ख्याल से मेरे साथ काफी सीधे हैं। हम देख रहे हैं कि क्या हो रहा है। उन्हें मिसाइल का परिक्षण करने में मजा आता है।”दक्षिण कोरिया की न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर से दो अज्ञात मिसाइलो का परिक्षण किया था।

    25 जुलाई के बाद यह उत्तर कोरिया की तरफ से यह छठा परिक्षण था। और यह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच जारी संयुक्त सैन्य अभ्यास के खिलाफ प्रदर्शन था। वियतनाम में ट्रम्प और किम के बीच सम्मेलन के बाद परमाणु निरस्त्रीकरण की वार्ता ठप पड़ी हुई है।

    अमेरिका के राज्य सचिव माइक पोम्पियो का बयान ट्रम्प के बयान से उलट है। माइक पोम्पियो ने हथियारों को परिक्षण को खेजनक करार दिया था। पोम्पियो ने भी दक्षिण कोरिया के समकक्षी से भी मुलाकात की थी।

    पोम्पियो ने कहा कि “मैंने दक्षिण कोरिया के समकक्षी के साथ बातचीत की थी। हम इस हथियार परिक्षण की सूचना से दुखी है।” उत्तर कोरिया ने दक्षिण हैमयोंग प्रांत के सोंदोक शहर से सुबह 6.45 बजे और सुबह 7.02 बजे पूर्वी सागर में मिसाइलों को दागा था और दोनों ने 97 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई पर लगभग 380 किलो मीटर की उड़ान भरी और उनकी अधिकतम गति मैक 6.5 के आसपास थी।

    शुक्रवार को उत्तर कोरिया के विदेश मन्त्री री योंग ने अमेरिकी राज्य सचिव माइक पोम्पियो पर गुस्सा निकाला था। उन्होंने दावा किया कि “वाशिंगटन की विदेश नीति पर ध्यान देने की बजाये अमेरिकी राजनयिक निजी राजनीति में अधिक रुचि रखते है।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *