Thu. Apr 18th, 2024
    congress twitter

    नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)| महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा देशभक्त कहे जाने के एक दिन बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल का प्रोफाइल पिक्च र बदलकर महात्मा गांधी का चित्र लगा दिया।

    पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पहले प्रोफाइल पिक्च र के रूप में पार्टी का चुनाव चिह्न् लगा हुआ था।

    कांग्रेस ने यह कदम तब उठाया है, जब एक दिन पहले गुरुवार को मालेगांव विस्फोट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था। उन्होंने कहा था, “नाथूराम गोडसे एक देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। उन्हें आतंकवादी कहने वाले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। इस चुनाव में ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाएगा।”

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनंत कुमार हेगड़े और नलिन कतील ने भी गोडसे की प्रशंसा की और उन्होंने ठाकुर का समर्थन किया।

    इसके पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि ठाकुर, हेगड़े और कतील के बयान उनके निजी थे और पार्टी से इसका कुछ लेना-देना नहीं है।

    शाह ने कहा, “हालांकि उन्होंने अपने बयान वापस ले लिए हैं और उन्होंने माफी भी मांग ली है। भाजपा ने इन नेताओं के बयानों को पार्टी की अनुशासन समिति को भेजने का निर्णय लिया है। समिति इन नेताओं के जवाब प्राप्त होने के 10 दिनों के भीतर एक रपट सौंपेगी।”

    गोडसे ने 30 जनवरी, 1948 को नई दिल्ली में एक प्रार्थना सभा में जाते समय महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस राष्ट्र से उसका राष्ट्रपिता छीन लिया था। आज देश को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाया जा रहा है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *