Thu. Mar 28th, 2024
कर्म कारक

विषय-सूचि

इस लेख में हम कारक के भेद कर्म कारक के बारे में पढ़ेंगे।

(कारक के बारे में पढ़नें के लिए यहाँ क्लिक करें – कारक के उदाहरण, भेद, परिभाषा)

कर्म कारक की परिभाषा

  • वह वस्तु या व्यक्ति जिस पर वाक्य में की गयी क्रिया का प्रभाव पड़ता है वह कर्म कहलाता है।
  • कर्म कारक का विभक्ति चिन्ह ‘को’ होता है।

कर्म कारक के उदाहरण :

  • सीता ने गीता को बुलाया। 

ऊपर दिए गए वाक्य में जैसा कि आपने देखा को शब्द का प्रयोग हो रहा है। यह कर्म कारक का विभक्ति चिन्ह है।

इससे हमें यह पता चलता है कि वाक्य में कि गयी क्रिया का असर गीता पर पड़ रहा है। अतः गीता कर्म कहलाएगी। अतएव यह उदाहरण कर्म कारक के अंतर्गत आयेगा।

  • मम्मी ने बालक को समझाया।

जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हिं की को विभक्ति चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है।

इस से हमें कर्म का अर्थात वह व्यक्ति जिस पर क्रिया का प्रभाव का पता चल रहा है। यहाँ पर बालक कर्म कहलायेगा। अतः यह उदाहरण कर्म कारक के अंतर्गत आयेग।

  • बड़े लोगों को सम्मान देना चाहिए। 

ऊपर दिए गए वाक्य में आप देख सकते हैं कि को विभक्ति चिन्ह का प्रयोग किया गया है।

यह चिन्ह हमें बताता है की वाक्य में कि गयी क्रिया का असर किस व्यक्ति या वस्तु पर पड़ रहा है। यहाँ कर्म बड़े लोग हैं। अतएव ये उदाहरण कर्म कारक के अंतर्गत आएगा।

  • राम ने रावण को मारा। 

जैसा कि आप ऊपर दिए गए वाक्य में देख सकते हैं की मारने की क्रिया कि जा रही है।

इस क्रिया का असर रावण पर पड़ रहा है।अतः रावण कर्म कहलायेगा। इस वाक्य में को विभक्ति चिन्ह का भी प्रयोग किया गया है। अतः ये उदाहरण कर्म कारक के अंतर्गत आएगा।

कर्म कारक के कुछ अन्य उदाहरण :

  • गोपाल ने राधा को बुलाया।
  • रामू ने घोड़े को पानी पिलाया।
  • माँ ने बच्चे को खाना खिलाया।
  • मेरे दोस्त ने कुत्तों को भगाया।
  • अध्यापक छात्रों को पीटता है।

ऊपर दिए गए सभी वाक्यों में को विभक्ति चिन्ह का प्रयोग किया गया है। अतः ये सभी उदाहरण कर्म कारक के अंतर्गत आएंगे।

इस लेख के बारे में यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

सम्बंधित लेख:

  1. कर्ता कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
  2. करण कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
  3. सम्प्रदान कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
  4. अपादान कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
  5. अधिकरण कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
  6. संबंध कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
  7. संबोधन कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा

By विकास सिंह

विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

7 thoughts on “कर्म कारक : परिभाषा एवं उदाहरण”
  1. कर्म कारकमें आपने को चिन्ह बताया
    क्या चिन्ह के अलावा कारक होता है?
    जैसे:बच्चेने खाना खाया.
    राजूने खत लिखा.
    मैंने किताब उठायी.

    1. ख़त , खाना और किताब तीनो कर्म हो लेकिन तीनो ही निर्जीव कर्म है और निर्जीव कर्म के साथ को का प्रयोग नही होता है |

  2. विभक्ती चिह्न कारक की पहचान हेतू होते हैं, किंतु प्रत्येक वाक्य में प्रयुक्त कारकों के साथ विभक्ती चिह्नों का प्रयोग हो यह अनिवार्य नहीं।

  3. भिकारी को भीख दो.
    भूखे को खाना दो.
    प्यासे के लिए पानी दो.
    इन वाक्यों के कारक भेद क्या है?
    कृपया जवाब दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *