Fri. Mar 29th, 2024

    करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका अंदाज़ आज भी उनका ही बिंदास और निराला है। वह काफी लम्बे समय से बॉलीवुड से गायब हैं लेकिन अगर आप उनके सोशल मीडिया पर एक नजर डाले तो आपको पता चलेगा कि अभिनेत्री का जादू आज भी कम नहीं हुआ है। उन्हें कई बार रियलिटी शो और रैंप वाक पर देखा गया है और हाल ही में, उन्होंने एकता कपूर की वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ में भी अभिनय किया था।

    दिल तो पागल है अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तसवीरें साझा की हैं जिनमे वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री ने इस हफ्ते की शुरुआत राजस्थान के जयपुर में एक राजस्थानी थाली का लुत्फ़ उठाते हुए की। उन्होंने जो तसवीरें साझा की हैं, उनमे वह एक लुभावनी लोकेशन पर घुमते हुए देखी जा सकती हैं। उन्होंने प्रिंटेड ब्लैक कुर्ती के साथ येल्लो प्लाजो पहना है।

    kk2

    kk3

    यहाँ देखिये कैसे अभिनेत्री राजस्थानी शाही थाली का आनंद लेती नजर आ रही है। अपनी पेट पूजा करने के बाद, अभिनेत्री ने राष्ट्रिय पक्षी मोर को भी खाना खिलाया। देखिये उनकी खूबसूरत तसवीरें-

    kk

    kk4

    kk5

    करिश्मा ने कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह कैमरा के सामने खड़ा होना मिस नहीं करती। उन्होंने बताया था कि अक्सर लोग उनसे पूछते हैं कि वह फिल्मो में वापसी क्यों नहीं कर लेती, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वह इस समय अपने बच्चो के साथ समय बिता रही हैं और उसी में बहुत खुश हैं। अभिनेत्री कुछ हफ्ते पहले अपनी बहन करीना कपूर खान के शो ‘डांस इंडिया डांस’ में बतौर गेस्ट जज की भूमिका में दो बार दिख चुकी हैं। जब बेबो अपनी फिल्म की शूटिंग के चलते शो में हिस्सा नहीं ले पाई थी, तब उनकी जगह लोलो ही शो की शान बढ़ाने गयी थी।

    इस दौरान, अभिनेत्री आखिरी बार मनीष पॉल के नए कॉमेडी शो ‘मूवी मस्ती विद मनीष पॉल’ में दिखाई दी थी।

    https://www.instagram.com/p/B4rIBOJFMlh/?utm_source=ig_web_copy_link

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *