Thu. Mar 28th, 2024
    'कहाँ हम कहाँ तुम' अभिनेता करण वी ग्रोवर कुछ इस तरह मनाएंगे अपना जन्मदिन, जानिए डिटेल्स

    कहाँ हम कहाँ तुम‘ अभिनेता करण वी ग्रोवर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि वह अपना जन्मदिन कई मशहूर हस्तियों के साथ बड़ी सी पार्टी कर मनाएंगे तो आप गलत हैं क्योंकि अभिनेता का जन्मदिन केवल उनके लिए होता है। करण कहते हैं, “मेरा जन्मदिन का संकल्प हमेशा बाहर जाने और जगहों को खोजने का रहा है। इस साल मैं महाराष्ट्र में एक पहाड़ी किले पर ट्रैकिंग करूंगा।”

    https://www.instagram.com/p/BzALkdIAC7j/?utm_source=ig_web_copy_link

    गौरतलब है कि अभिनेता इन दिनों स्टार प्लस के शो ‘कहाँ हम कहाँ तुम’ में डॉक्टर रोहित सिप्पी के किरदार में नज़र आते हैं। रोहित हार्ट सर्जन का किरदार निभा रहे हैं, जब उनसे शो के लिए की गयी तैयारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा-“मैं विशेष रूप से भाषा को सहज और सरल, फिर भी चिकित्सकीय रूप से सही बनाने के लिए कई डॉक्टरों और सर्जनों से बात करने की कोशिश करता हूं। साथ ही हमारे रचनात्मक निर्देशक और निर्माता संदीप सिकंद ने किरदार के लिए कई शोध किए हैं और यह बहुत मददगार है।”
    यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने किरदार से संबंधित है, तो उन्होंने कहा-“ डॉक्टर सिप्पी बिल्कुल भी मेरे जैसे नहीं है। उनका जीवन और चीजों के प्रति एक अलग दृष्टिकोण है। लेकिन साथ ही मैंने इससे जरूर सम्बंधित हूँ कि वह अपने पेशे से कितने जुड़े हुए हैं।”

    उन्हें अपनी भूमिका के लिए बहुत प्रशंसा मिल रही है, जिसमें उन्होंने साझा किया, “यह अभी के लिए बहुत उत्साहजनक है। मुझे उम्मीद है कि हम लगातार दर्शकों को जोड़ने और मनोरंजन करने का प्रबंधन करते रहे और यह दर्शकों की संख्या में परिवर्तित होता रहे।”

    शो में करण के विपरीत दीपिका कक्कड़ अहम किरदार निभा रही हैं। वह शो में भी एक टीवी अभिनेत्री बनी हैं। शो का कांसेप्ट ये है कि कैसे दोनों अलग अलग पेशे में होने के कारण एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते और कैसे दोनों की प्रेम-कहानी शुरू होती है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *