Wed. Apr 24th, 2024
    यश रूही सिद्धार्थ मल्होत्रा

    करण जौहर के बच्चे यश और रूही के सोशल मीडिया पर बहुत चाहने वाले हैं। कभी भी करण अपने बच्चों की कोई भी तस्वीर शेयर करते हैं, फटाफट यह वायरल हो जाती है।

    शुक्रवार को करण ने इन्स्टाग्राम पर अपने बच्चों की एक विडियो शेयर की है जिसमें दोनों, छोटे बच्चों की कार में बैठे हैं।

    https://www.instagram.com/p/BqhtLVDjOVD/

    इस तस्वीर को पोस्ट करते ही फैन्स के हज़ारों कमेंट्स आने लगे। कुछ ने करण के बच्चों को क्यूट कहा तो कुछ ने प्यारा।बाद में यश और रूही के इस खेल में बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शामिल हुए। सिद्धार्थ ने लिखा, “सबसे प्यारी सवारी मेरे यश और रूही के साथ।

    और करण ने लिखा कि, “नए कार के साथ व्यस्त।”

    https://www.instagram.com/p/Bqj6i_QDNwm/

    https://www.instagram.com/p/Bqj8jszBZEy/

    ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब करण जौहर ने यश और रूही की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बाल दिवस पर करण ने अपने बच्चों की एक विडियो शेयर करते हुए लिखा था कि, “आपके अन्दर जो बच्चा है उसके लिए और आपके साथ जो बच्चा है उसके लिए।

    बच्चे हमें मासूमियत और खुशियों में दुबारा यकीन करना सिखाते हैं।”

    https://www.instagram.com/p/BqJx5bQDFXy/

    करण लगातार अपने बच्चों के बारे में खुलकर बातें करते नज़र आते हैं एक बार करण ने कहा था कि अगर उनकी बेटी रूही और करीना के बेटे तैमुर में कभी कुछ शुरू हो जाता है तो उन्हें बुरा नहीं लगेगा।

    करण ने बताया कि हमारा समाज रिश्तों को बच्चों पर थोप देता है। बच्चों को हमेशा यह बताया जाता है कि दूसरों को दीदी या भैया ही कहो। करण इस बात के खिलाफ़ हैं।

    करण ने बताया कि एक बार कैसे रूही की दाई ने तैमुर को भैया बुलाने के लिए कहा था और इसपर करण ने कहा कि, “क्यों? 20 साल के बाद क्या पता तैमुर और रूही साथ रहना चाहते हैं। कुछ भी हो सकता है उनका अपना। हम अभी से ही क्यों दरार डाल रहे हैं उस रास्ते में।

    करण के बच्चे कई बार तैमुर के साथ प्ले डेट पर जाते हैं और अगर बड़े होते-होते तैमुर रूही असल में डेट करने लगे तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं होगी। और रूही के पापा करण ने तो हरी झंडी दिखा ही दी है।

    https://www.instagram.com/p/Bpww1dvjA5_/

    https://www.instagram.com/p/BpwJZ55DRZ1/

    यह भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर ने कहा, मेरी माँ श्रीदेवी से मेरी तुलना न करें

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *