Fri. Mar 29th, 2024
    करण जौहर ने अपने जुड़वाँ बच्चे-रूही और यश जौहर का मनाया दूसरा जन्मदिन, कई सितारें हुए शामिल, देखिये तसवीरें

    करण जौहर ने अपने जुड़वाँ बच्चे-रूही और यश जौहर का दूसरा जन्मदिन मनाया। पार्टी में बॉलीवुड से कई सितारे और उनके बच्चे शामिल हुए जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।

    करण ने 2017 में अपने दोनों बच्चो का स्वागत किया जिनकी तसवीरें वे अक्सर सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। और इतना ही नहीं, दोनों को इंडस्ट्री के बाकी लोग जैसे आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनीष मल्होत्रा के साथ भी कई बार देखा गया है। गुब्बारे, खिलौने, गुड़िया घर और विशेष प्रदर्शन के साथ, रूही और यश जौहर के जन्मदिन के जश्न की झलक देखने लायक है।

    https://www.instagram.com/p/BtlSzv2jKEj/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/Btm9Q53jdp4/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/Btm7q9zDfxY/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BtllX9tDMvs/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BtlS4BHjaTD/?utm_source=ig_web_copy_link

    रूही और यश को अक्सर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमुर अली खान के साथ खेलते हुए देखा गया है। और दोनों के जन्मदिन केक तो बड़ा ही शानदार था। केक पर, दोनों बच्चो की तसवीरें लगी हुई थी जिसे करण और उनकी माँ हीरू जौहर ने बच्चो के साथ मिलकर काटा।

    https://www.instagram.com/p/BtlWrGpHs0l/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BtldKoTAiFR/?utm_source=ig_web_copy_link

    फिल्मों की बात की जाये तो करण बहुत जल्द ‘तख़्त’ के साथ निर्देशक की कुर्सी पर लौट रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। इसके अलावा, करण के धरमा प्रोडक्शंस के पास इस वक़्त अक्षय कुमार की ‘केसरी’, मल्टी स्टारर ‘कलंक’ और पुनीत मल्होत्रा की ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ मौजूद हैं।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *