Wed. Apr 17th, 2024
    कनिका कपूर: शादी के बाद मुझे गाने की अनुमति नहीं थी, बहुत संघर्ष करना पड़ा

    गायिका कनिका कपूर ने वर्ष 2012 में अपने पहले गीत ‘जुगनी जी’ के साथ गायन में अपनी शुरुआत की थी, जिसको बड़ी सफलता मिली। हालांकि, बॉलीवुड में उनकी शुरुआत 2014 में आई फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ के गीत ‘बेबी डॉल’ से हुई जिसने उन्हें पहचान दिलाई। ‘बेबी डॉल’ ने आते ही धमाल मचा दिया और शीर्ष स्थान पर पहुँच गया। कनिका को उनकी गायन शैली के लिए व्यापक प्रशंसा मिली, जिसमें सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का फिल्मफेयर अवार्ड भी शामिल है। उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं जिनमे फिल्म ‘रॉय’ से ‘चिट्टियां कलाइयां’, फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ से ‘लवली’, फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से ‘दा दा दस्सा’ समेत कई गाने शामिल हैं।

    https://www.instagram.com/p/B5QGdl4F_Kc/?utm_source=ig_web_copy_link

    JioSaavan पर टॉकिंग म्यूजिक के साथ एक साक्षात्कार में, कनिका कपूर ने अपनी यात्रा के बारे में बात की, जो संघर्ष उन्हें करना पड़ा और साथ ही कैसे शादी के बाद उन्हें गाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि वह उस समय शादीशुदा थी और उन्हें गाने की इजाजत नहीं थी, उनके पति के परिवार वाले इस सोच में थे कि ‘गाना बजाना वाला नहीं बनना है’। अपने तत्कालीन पति को थोड़ा मनाने के बाद, उन्होंने उनके साथ एक सौदा किया कि वह गायन को एक पेशे के रूप में नहीं अपनाएगी, बल्कि सिर्फ खुद के लिए उसका अभ्यास करेंगी। बाद में, उनके पूर्व पति उनके संगीत अपनाने के लिए सहमत हो गए और उन्होंने कुछ संगीत निर्माताओं से भी मुलाकात की। लेकिन ज्यादा कुछ हो नहीं पाया था। यह यूट्यूब के माध्यम से था कि उन्होंने दर्शकों को अपनी प्रतिभा दिखाना शुरू कर दिया।

    https://www.instagram.com/p/B5NmS-NlFiU/?utm_source=ig_web_copy_link

    कनिका ने कहा कि एकता कपूर को ‘जुगनी’ सुनने के बाद उनकी आवाज़ बहुत पसंद आई थी और तभी उन्हें ‘बेबी डॉल’ गाने का प्रस्ताव मिला था लेकिन इसमें कुछ समय लगा। 6 महीनों के बाद, चीजें ठीक बैठ गईं और वह ‘बेबी डॉल’ की आवाज बन गई। कनिका कपूर ने 1997 में एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक से शादी की थी और अपने पति के साथ लंदन चली गई थीं। 2012 में उनका तलाक हो गया। कनिका तीन बच्चो की माँ भी हैं।

    https://www.instagram.com/p/B5aPld1llsp/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *