Thu. Apr 25th, 2024
    australia pm

    केनबरा, 7 मई (आईएएनएस)| ऑस्ट्रेलिया में चुनाव से लगभग एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री स्कॉट मोरीसन पर मंगलवार को एक जनसभा के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने अंडा फेंका।

    बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अंडा मॉरीसन के सर पर लगा लेकिन टूटा नहीं। स्थानीय टीवी पर प्रसारित टीवी फुटेज में घटनास्थल पर एक महिला को काबू में करने की कोशिश की जा रही है।

    समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी पर अलबरी में कंट्री वीमेंस एसोसिएशन के कार्यक्रम के दौरान महिला को मॉरीसन के सिर पर अंडा फेंकते देखा गया, अंडा उनके सिर से टकराकर बिना फूटे अलग गिर गया।

    इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने संवाददाताओं से कहा कि उसने शरण मागने वालों के प्रति सत्तारूढ़ गठबंधन की नीतियों के विरोध में अंडा फेंका था।

    इस दौरान एक बुजुर्ग महिला लड़खड़ा कर गिर गई।

    मॉरीसन ने अंडे फेंकने वाले को कायर बताया है।

    प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “अलबरी में आज हुई घटना के संबंध में मेरी चिंता उस वृद्ध महिला के बारे में है जो लड़खड़ा कर गिर गई थी। मैंने उसे उठने में मदद की और उसे गले लगाया। हमारे किसानों को इन्हीं मूर्खो से निपटना होगा जो उनके खेतों और घरों पर हमला कर रहे हैं।”

    मार्च में, एक किशोर ने न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों पर हुए श्वेत श्रेष्ठतावादी हमलों के लिए आव्रजन नीतियों को जिम्मेदार मानते हुए ऑस्ट्रेलिया के विवादित सीनेटर फ्रेजर एनिंग के सिर पर भी पीछे से अंडा मारा था। हमले में 51 लोगों की मौत हो गई थी।

    कंट्री वीमेंस एसोसिएशन इवेंट में हुई इस घटना के दौरान एक वृद्ध महिला लड़खड़ा कर गिर गई थी।

    ऑस्ट्रेलिया में 18 मई को आम चुनाव होने हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *