Thu. Apr 25th, 2024

    भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के चेयरपर्सन के लिए रजनीश कुमार को चुना गया है। रजनीश चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य की जगह लेंगे। रजनीश का कार्यकाल अक्टूबर 2017 से अक्टूबर 2020 होगा।

     

    तत्कालीन चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा होने जा रहा है। फिलहाल रजनीश एसबीआई में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर है। बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने कुछ महीनो पहले बैंक के चार मैनेजिंग डायरेक्टर का साक्षात्कार लिया था। जिसमे से बीबीबी ने केंद्र को एसबीआई के चेयरपर्सन के लिए एक नाम सुझाया था।

     

    रजनीश कुमार ने एसबीआई प्रमाणीकरण अधिकारी के रूप में 1980 में ज्वाइन किया था। उसके बाद अलग-अलग डिपार्टमेंट में उन्हें नियुक्त किया गया। उन्हें 2015 में एसबीआई नेशनल ग्रुप का एमडी बनाया गया था।

     

    अरुंधति भट्टाचार्य की बात करे तो उनका कार्यकाल अक्टूबर 2016 को पूरा हो रहा था, परन्तु केंद्र सरकार ने इस कार्यकाल को एक साल और बढ़ा दिया था। अरुंधति भट्टाचार्य बैंक ग्रुप की चेयरपर्सन बनने वाली पहली महिला थी। उनका कार्यकाल अक्टूबर 2013 से शुरू हुआ था। अरुंधति का नाम फोर्ब्स की लिस्ट में भी आया हुआ है। फोर्ब्स ने अरुंधति भटाचार्य को दुनिया की सबसे ताक़तवर 25 महिलाओ की लिस्ट में रखा था।