Wed. Apr 17th, 2024
    हिंक्किम में 84 फीसदी मतदान

    जनतंत्र की ताकत अब शायद जनता और नेता दोनों ही समझ चुके हैं। यही कारण है कि जहां तमाम काम-धाम को भुला कर राजनीतिक पार्टियां सबसे पहले चुनाव को महत्व दे रही है, तो वहीं जनता भी अपने अधिकारों और कर्तवयों का पालन करने में पीछे नहीं हट रही।

    कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला हमे हिमाचल प्रदेश में। हिमाचल प्रदेश में बसे हिंक्किम में 84 फीसदी मतदान हुआ है। बता दे कि हिंक्किम का पोलिंग बूथ एशिया का सबसे ऊँचा पोलिंग बूथ है।

    यहाँ का तापमान भी सामान्य से बहुत कम रहता है। ऐसे में यहाँ पर सफलतापूर्वक चुनाव करवाना अधिकारीयों के लिए किसी पहाड़ तोड़ने से कम नहीं है। बावजूद इसके यहाँ पर ना सिर्फ मतदान हुआ बल्कि जनता ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के पर्व में भाग भी लिया। गौरतलब है कि यहाँ की आबादी बहुत कम है तथा वोटरों की कुल संख्या 194 है। इस बार हिंक्किम में 153 मतदाताओं ने चुनाव में अपना वोट डाला है।

    हिंक्किम में यह भारी मतदान शून्य डिग्री तापमान के बीच हुआ है। आपको बता दे कि यहाँ के लोग हर चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेते है। पिछली बार भी यहाँ तमाम कठिनाइयों के बावजूद 84.02 फीसदी मतदान हुआ था। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए है, जिसमें सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंकी थी। कार्यकर्ता से लेकर बड़े-बड़े मंत्री तक चुनाव के प्रचार-प्रसार में लगे हुए थे। इस चुनाव के नतीजे आगामी दिसंबर महीने की 18 तारीख को आएँगे।