Fri. Mar 29th, 2024
    एलो वेरा फेस पैक

    एलो वेरा अथवा घृतकुमारी का इस्तेमाल सौंदर्य और शरीर से सम्बंधित कई कारणों के लिए किया जाता है। एलो वेरा को सबसे असरदार प्राकृतिक सौंदर्य उत्पादों में से एक माना जाता है। इसका इस्तेमाल चेहरे, बालों और अन्य शारीरिक अंगों के लिए किया जाता है।

    एलो वेरा जैल को सीधा अपने चेहरे और शरीर पर लगाया जा सकता है। इसमें मौजूद जरूरी विटामिन जैसे विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन सी एवं अन्य खनिज पदार्थ शरीर को भीतर से पोषकता प्रदान करते हैं। इसका उपयोग चेहरा धोने में, फोड़े-फुंसी को रोकने में, अंधरुनी आराम, लम्बे घने बाल आदि के लिए किया जा सकता है।

    यहाँ आज हम आपको एलो वेरा की मदद से बनने वाले विभिन्न फेस पैक के बारे में चर्चा करेंगे। इन फेस पैक को बनने की विधि और चेहरे पर लगाने की प्रक्रिया के बारे में आपसे चर्चा की जायेगी। इन फेस पैक में एलो वेरा-शहद, एलो वेरा-नींबू, एलो वेरा-मुल्तानी मिटटी, एलो वेरा-बेसन और एलो वेरा-हल्दी शामिल हैं।

    एलो वेरा-शहद फेस पैक

    एलो वेरा जैल और शहद से बना हुआ फेस पैक चिकनी त्वचा (ऑयली स्किन) के लिए बेहद लाभदायक है। बेहतरीन परिणाम के लिए इस फेस पैक को सप्ताह में दो बार लगायें। इस फेस पैक में आप नींबू की भी कुछ बूंदें मिला सकते हैं।

    विधि : दो चम्मच ताजा एलो वेरा जैल और एक चम्मच शहद को एक बर्तन में लेकर अच्छे से मिलायें। अच्छे से मिलाने के बाद साफ उँगलियों से इस पैक को धीरे धीरे चेहरे और गर्दन पर लगायें। आप इसे शरीर के अन्य अंगों पर भी लगा सकते हैं।

    20 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। धोने के बाद साफ तोलिये से मुँह को साफ करें।

    एलो वेरा-नींबू फेस पैक

    नींबू को एलो वेरा जैल के साथ मिलकर चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बों को साफ करने में मदद मिलती है। इसके अलावा नींबू में मौजूद विटामिन सी से आपका चेहरा दमकने लगेगा। अच्छे परिणाम के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल लगातार सप्ताह में 2-3 बार करें।

    विधि : दो चम्मच एलो वेरा जैल और एक चम्मच नींबू रस लेकर अच्छे से मिलायें। साफ हाथों या रुई की मदद से इसे धीरे धीरे चेहरे और गर्दन पर लगायें। करीबन 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से इसे धो लें।

    एलो वेरा-बेसन फेस पैक

    बेसन को एलो वेरा के साथ मिलकर लगाने से चेहरा प्राकृतिक रूप से गौरा और साफ हो जाएगा। बेसन का इस्तेमाल सदियों से प्राकृतिक सौंदर्य के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा एलो वेरा में मौजूद जरूरी विटामिन को बेसन के साथ मिलकर लगाने से चेहरे को सम्पूर्ण पोषकता मिलेगी।

    विधि : बेसन और एलो वेरा जैल को समाना मात्रा में मिला लें। अगर आप एक व्यक्ति के लिए पैक बना रहे हैं, तो दोनों चीज़ों को एक-एक चम्मच लेकर मिला लें। कुछ देर मिलाने के बाद एक गाढ़ा मिश्रण बन जाएगा। इसे ज्यादा सूखा होने से बचाने के लिए इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिला सकते हैं।

    सामान मात्रा में चेहरे और गर्दन पर इसे लगायें। करीबन 20 मिनट के बाद इसे साफ गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक चेहरे को प्राकृतिक चमक प्रदान करने में मदद करेगा।

    एलो वेरा-मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

    मुल्तानी मिट्टी आपके बालों और चेहरे के लिए एक वरदान के समान है। इसे एलो वेरा के साथ मिलाकर शरीर पर लगाने से त्वचा को अंधरुनी रूप से नमी मिलती हैं एवं चेहरा दमकने लगता है। इस फेस पैक के साथ थोड़ा सा दही भी मिलाकर लगाया जा सकता है।

    विधि : एलो वेरा जैल और मुल्तानी मिट्टी को समान मात्रा में लेकर मिला लें। एक छूटा चम्मच दही भी इसमें मिलायें। अच्छे से मिलाने के बाद इसे समान मात्रा में चेहरे, गर्दन और आसपास के भागों में लगायें। करीबन 20-25 मिनट लगा रहने देने के बाद इसे ठन्डे पानी से धो लें।

    एलो वेरा-हल्दी फेस पैक

    त्वचा को गोरा और साफ रखने के लिए हल्दी से अच्छा और असरदार साधन हो ही नहीं सकता। हल्दी का इस्तेमाल लगभग हर सौंदर्य उत्पाद को बनाने में किया जाता है। इसे एलो वेरा के साथ मिलाकर बेहतरीन फेस पैक बनाया जा सकता है। धुप की वजह से चेहरे पर कालापन आ जाने पर भी इससे मदद मिलती है।

    विधि : दो चम्मच एलो वेरा जैल और एक चम्मच हल्दी लेकर अच्छे से मिलायें। इसमें थोड़ा सा गुलाब जल या साफ पानी भी मिलाया जा सकता है। अच्छे से मिलाने के बाद चेहरे और अन्य भागों में इसे समान मात्रा में लगायें। 20 मिनट के बाद साफ पानी से धो लें।

    ऊपर दिए गए सभी फेस पैक को आसानी से घर में बनाया जा सकता है। इसमें ध्यान रहे कि एलो वेरा जैल ताजा और साफ हो। आप ज्यादा मात्रा में फेस पैक बनाकर इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं, ताकि बाद में भी इसे लगाया जा सके। इन सभी फेस पैक से चेहरे को किसी प्रकार की एलर्जी का जलन की शिकायत नहीं होगी। हालाँकि कुछ लोगों को एलो वेरा से एलर्जी होती है, तो वे इसका इस्तेमाल न करें।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    10 thoughts on “एलो वेरा फेस पैक : गोरे और दमकते चेहरे के लिए”
      1. एलो वेरा का हिमालय फेस वाश काफी अच्छा बताया गया है. इससे एलर्जिक रिएक्शन बहुत कम होते हैं.

      1. aloe vera ke jel ko nikaalkar usmein ek chamach shahd mila lein. isme kuch bund nimbu ka rs milayein. ise ab chehre par lagayein aur baad mein dho lein. ise chehre par glow aa jaayega.

    1. एलो वेरा का जूस लें और उसमें शहद मिला लें .इसमें आप नींबू भी मिला सकते हैं.अब इसे चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट के बाद इसे धो लें.

    2. hamen yah baat kaise pataa chalegi ki hamen aloevera se allergy hai kyonki maine abhi tak yah prayog nahi kiyaa hai ena dmain ek baar use karna chahta hoon

      1. jab aloe vera se allergy hoti hai to chehre par jalan hone lagti hai. iske saath hi khujli bhi ho sakti hai. aapka chehra red bhi ho sakta hai iski vajah se.

    3. kyaa ham achchaa face paane ke liye ye facepack roz lagaa sakte hian i mean iskaaa koki side effect to nahin hotaa skin pe? is it harmful ?

    4. mujhe aloeveraa se allergy hai to kyaa aap koi doosra tareeka bataa sakte hain aloevera ke alawa jisse mera chehraa gora or glowing ban sake?

    5. kyaa main aloevera plants ko apne ghar pr bhi grow kar sakaa hu ? aloevera ke skin ke alaawaa kya kyaa faayde hote hain?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *