Fri. Mar 29th, 2024
    घर पर कैसे बनाएं एलो वेरा जूस?

    एलो वेरा बहुत ही मशहूर आयुर्वेदिक औषधि है जिसका इस्तेमाल वर्षों से किया जाता रहा है। इसमें ऐसे चमत्कारी गुण होते हैं जो हमारे शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। इसमें जर्मेनियम, आयरन और कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं जिनमें चिकित्सीय गुण होते हैं। 

    एलो वेरा के जेल का उपयोग करके आप इससे एलो वेरा जूस बना सकते हैं जिसको दिन में दो बार लेने से आप अनेक बिमारियों से निजात पा सकते हैं और त्वचा में निखार ला सकते हैं। यदि आपको इसका स्वाद पसंद नहीं है, तो आप इसे अन्य पदार्थ जैसे शहद या नींबू के साथ मिला कर ले सकते हैं। (सम्बंधित: एलो वेरा फेस पैक)

    इसमें कई प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स और विभिन्न तरह के एंटीओक्सीडैन्ट्स मौजूद होते हैं जो आपकी सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो चुके हैं। 

    आइये हम उन तरीकों के बारे में चर्चा करते हैं जिनसे आप एलो वेरा जूस आसानी से बना सकते हैं। 

    विधि 1:

    सामग्री:
    • 1 बड़ी एलो वेरा की पत्ती
    • तेज़ धार वाला चाक़ू
    • चम्मच
    • छोटी कटोरी
    • ब्लेंडर
    • 3 कप पानी
    कैसे बनाएं?
    • अपने एलो वेरा के पेड़ से एक बड़ी पत्ती काट लें। 
    • एक तेज़ धार का चाकू लेकर पत्ती के किनारों से कांटे निकाल दें। इससे उसके अन्दर मौजूद लेटैक्स दिखने लगेगा। 
    • इस लेटैक्स से काटते हुए पत्ती के अन्दर का जेल निकाल लें। पत्ती की नोंक को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
    • इस जेल को एक कटोरी में निकाल लें। 
    • इसमें यह देख लें कि कहीं लेटैक्स बचा न रह जाए क्योंकि इसमें ही रेचक गुण पाए जाते हैं इसलिए इसका हटाया जाना आवश्यक होता है। 
    • जूस बनाने के लिए, 2 बड़े चम्मच एलो वेरा जेल लेकर ब्लेंडर में डाल दें। 
    • इसमें पानी मिलाकर इसे धीमे पर 3-5 मिनट तक ब्लेंड करें। 
    • इस जूस को बर्तन में निकाल लें। स्वाद के लिए आप इसमें नीम्बू या अदरक भी डाल सकते हैं। 
    • आपका जूस तैयार है। आप इसमें दूसरे प्रकार के जूस मिलाकर या फिर पानी मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसको अकेले भी लिया जा सकता लेकिन ध्यान रखें क्योंकि इसके रेचक प्रभावों का दुष्प्रभाव भी हो सकता है। 

    विधि 2:

    सामग्री:
    • 1 बड़ी एलो वेरा की पत्ती
    • 1 बड़ा चम्मच सफ़ेद विनेगर(ऐच्छिक)
    • 1 कप पानी
    • 1 कप संतरे का रस
    कैसे बनाएं?
    • ऊपर बताये गये तरीके से एलो वेरा का जेल निकाल कर एक कटोरी में डाल लें। 
    • इस जेल के 2 बड़े चम्मच लेकर एक हैण्ड ब्लेंडर में डाल लें। 
    • ब्लेंडर में 1 कप संतरे का रस डालें। 
    • इसे धीमे पर ब्लेंड करें जब तक कि यह पूरी तरह मिल न जाएँ। 
    • इसे एक गिलास में डालें और सुबह सबसे पहले इसका सेवन करें। 
    • यदि आपको संतरा ज्यादा पसंद नहीं है तो आप कोई भी खट्टे फल का रस इसमें मिला सकते हैं। 

    विधि 3:

    सामग्री:
    • 1 कप एलो वेरा जेल
    • 1 कप शहद
    कैसे बनाएं?
    • ऊपर बताये गये तरीके से एलो वेरा का जेल निकाल कर एक कटोरी में डाल लें। 
    • इसको एक ब्लेंडर में शहद के साथ डालकर 2-3 मिनट तक धीमे पर ब्लेंड कर लें
    • अच्छी तरह से मिलाये और एक गिलास में डाल लें। 
    • एक ठंडी और सूखी जगह पर इसे रख दें। 
    • इस मिश्रण का 1 चम्मच दिन में 2-3 बार लें। खाने से 2 घंटे पहले लेना फायदेमंद होगा
    • इस प्रक्रिया को 10 दिन तक नियमित करें। फिर रोक दें और 10 दिन बाद पुनः शुरू करें। 

    सुझाव और चेतावनियाँ 

    • एलो वेरा जूस को दिन में दो बार लेना चाहिए ताकि इसके अधिकतम लाभ मिल सकें। 
    • एक दिन में 4 बड़े चम्मच एलो वेरा जेल ही निकालें। यही आपके पूरे दिन के लिए काफी होगा। 
    • आप चाहें तो इसे बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं और फिर बाद में उपयोग में ले सकते हैं। 
    • जेल को निकालकर जूस बनाने का कार्य बहुत जल्दी किया जाना चाहिए क्योंकि इसके ओक्सीदाईज़ होने का खतरा रहता है जिससे इसके पोषक तत्वों में कमी आ जाती है। 
    • इसका लेटैक्स निकालना अतिआवश्यक होता है क्योंकि इससे डायरिया और पेट की अन्य समस्याएं हो सकती हैं। 

    ये भी पढ़ें:

    1. केले का जूस पीने के फायदे

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *