Fri. Mar 29th, 2024
    भारतीय सेना के जवान

    भारतीय जहाज-सेवा कंपनी एयर इंडिया ने देश के जवानों को एक अनोखा तौहफा देने का एलान किया है। अबसे एयर इंडिया की कोई भी हवाई-जहाज़ में सभी यात्रियों से पहले सैनिकों को प्रवेश करने दिया जाएगा।

    एयर इंडिया के मुताबिक ऐसा करने से सैनिकों को अच्छा महसूस होगा और अपनी सेवा पर गर्व होगा। एयर इंडिया के अनुसार एक सैनिक की नौकरी देश में सबसे ऊपर होती है। एयर इंडिया के इस कदम की चारों और सराहना हो रही है।

    इसके साथ ही कई लोग इस कदम पर सवाल भी उठा रहे हैं। कुछ दिनों पहले सेना की और से एक अधिकारी ने ख़राब खाना देने की बात कही थी। इसपर लोगों ने कहा कि क्या एयर इंडिया सैनिकों को अच्छा खाना देने में कुछ मदद नहीं कर सकती थी? इसके अलावा कुछ लोगों का कहना है कि क्या सैनिकों की और कोई समस्या नहीं है, जो पूरी होनी चाहिए? कुछ लोगों के अनुसार सैनिक मानसिक तौर पर कई बार कमजोर हो जाते हैं और अपनी ड्यूटी सही मायने में नहीं कर पाते हैं।

    इसके साथ ही कई लोगों ने सैनिकों को रिटायरमेन्ट के बाद मिलने वाली सुविधाओं पर भी सवाल उठाये हैं। लोगों का कहना है कि सैनिकों के परिवार को शिक्षा आदि के छेत्र में छूट मिलनी चाहिए। अमेरिका में पूर्व सैनिकों के बच्चों को विशेष छात्रवर्ती दी जाती है, जबकि भारत में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।