Thu. Mar 28th, 2024
    उरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    री- सर्जिकल स्ट्राइक का बॉक्स ऑफिस पर सफ़र शानदार चल रहा है। फिल्म व्यावहारिक रूप से हर दिन उम्मीद से दोगुना कारोबार कर रही है और सोमवार को भी यह साबित हो चूका है।

    फ़िल्म की कमाई का आंकड़ा घटने की बजाय बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 10.51 करोड़ की कमाई करने के साथ फ़िल्म का कुल कलेक्शन 46.24 करोड़ हो चूका है।

    तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए बताया है कि, “उरी को कोई हिला नहीं सकता। चौथे दिन पर कमाल का प्रदर्शन है। पहले दिन से भी ज्यादा। फ़िल्म आज 50 करोड़ से आगे निकल जाएगी।

    राज़ी, स्त्री और बधाई हो से बढ़िया ट्रेंड कर रही है। शुक्रवार 8.20 करोड़, शनिवार 12.43 करोड़, रविवार 15.10 करोड़, सोमवार 10.51 करोड़, कुल 46.24 करोड़ रूपये। भारत।”

    उरी बिना किसी छुट्टी में रिलीज़ हुए ही बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है जिससे यह साबित होता है कि फ़िल्म के चलने के पीछे केवल उसकी विषयवस्तु ही मायने रखती है।

    उरी धीरे-धीरे 100 करोड़ क्लब की तरफ कदम बढ़ा रही है। विक्की ने दर्शकों द्वारा उरी को स्वीकार किए जाने के बाद की भावना को जाहिर करते हुए कहा है कि,“जब तक फिल्म रिलीज़ नहीं हो जाती, तब तक आपको यह अंदाजा नहीं है कि यह काम करने वाली है।

    लेकिन कल से, जिस तरह की प्रतिक्रिया हमें मिली है, वह वास्तव में अभिभूत करने वाली है। यह कमाल का एहसास है कि दर्शकों ने हमारी फिल्म को स्वीकार किया है।”

    उरी की समीक्षक सराहना कर रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फ़िल्म को 3 से भी ज्यादा स्टार्स देते हुए कहा है कि, “फ़िल्म प्रभावशाली है। यह फ़िल्म जरूर देखी जानी चाहिए।, स्क्रीनप्ले को आत्मसात कर सकते हैं, मारधाड़ वाले दृश्य शानदार हैं।

    फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने विक्की कौशल-स्टारर, उरी के खिलाफ की गई कुछ आलोचनाओं से फ़िल्म का बचाव किया है। उरी जो पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना के शल्य हमलों पर आधारित है, के बारे में कश्यप ने कहा है कि यह एक प्रोपगंडा फ़िल्म नहीं है।

    ट्विटर पर पोस्ट करते हुए अनुराग ने सोमवार को लिखा है कि, “उरी एक प्रोपगंडा फिल्म नहीं है। अपने सैनिकों की वीरता के बारे में कोई भी युद्ध फिल्म देशभक्ति ही होगी। इस पैमाने की फ़िल्में जैसे  ‘बॉर्डर’, LOC, ‘हकीकत’ आदि ने देशभक्ति जताई थी। युद्ध फिल्में या तो युद्ध विरोधी होती हैं या देशभक्ति।”

    यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा शो में वापस आने के लिए तैयार हैं सुनील ग्रोवर?

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *