Wed. Apr 24th, 2024
    विशाल सिक्का इनफ़ोसिस

    देश की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इनफ़ोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल सिक्का ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले की वजह उनके और कंपनी बोर्ड के बीच चल रहे सैलरी विवाद को बताया जा रहा है। विशाल के बाद प्रवीण राव को अंतरिम मुख्य अधिकारी का पद दिया है।

    इस विवाद के पीछे कंपनी के पूर्व मुख्य फाइनेंनशियल ऑफिसर राजीव बंसल को दिया भत्ता है। राजीव बंसल के कंपनी छोड़ते वक़्त उन्हें 24 महीनों की अतिरिक्त सैलरी दी गयी थी। इसके बाद कंपनी के इस फैसले पर सवाल उठाये गए थे। इसपर कई लोगों ने नाराजगी भी जताई थी। इसके बाद कंपनी के संस्थापक नारायण मूर्ति और अन्य बोर्ड के सदस्यों ने विशाल सिक्का और बाकी के अधिकारीयों को मिल रही सैलरी पर सवाल उठाने शुरू कर दिया। इसके बाद विवाद और बढ़ गया।

    कंपनी और इसके बोर्ड सदस्यों के बीच चल रहे इस विवाद का कंपनी पर बुरा असर पड़ सकता है। देश में इस समय सॉफ्टवेयर सेक्टर में मंडी चल रही है। वहीं अमेरिका में इमीग्रेशन में होने वाले बदलावों से भी भारतीय कंपनियां चिंता में हैं। अमेरिका में इमीग्रेशन पर सख्त कानून बनने से अमेरिका में भारतीय कंपनियां अपने कार्य अधिकारीयों को नहीं भेज सकती। इससे कंपनी की कार्य प्रणाली और परिणामों पर भी बुरा असर पड़ेगा।

    इनफ़ोसिस में हुए इस विवाद पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। विवाद शुरू होने पर विशाल सिक्का ने अपने कर्मियों को मेल भेजे थे। इसके बाद कंपनी बोर्ड ने नारायण मूर्ति से इस विवाद पर जवाब माँगा था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।