Sat. Apr 20th, 2024
    इंडियन आइडल 10 के सेट पर पहुँची फिल्म 'ज़ीरो' की टीम

    सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो “इंडियन आइडल 10” का ग्रैंड फिनाले जल्द टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है। और इस फिनाले एपिसोड में, शाहरुख़ खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की तिगड़ी अपनी फिल्म ‘ज़ीरो‘ का प्रचार करते नज़र आएगी।

    अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और कोरियोग्राफर गीता कपूर को भी अपने आगामी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 3’ की जानकारी देते हुए देखा जाएगा। इंडियन आइडल में ट्रॉफी के लिए पांच प्रतियोगियों में टक्कर होगी। इस आखिरी एपिसोड में, प्यारेलाल, सुरेश वाडकर, बप्पी लाहिरी और अलका याग्निक सारे प्रतियोगियों के साथ प्रदर्शन देते नज़र आएंगे।

    “इंडियन आइडल 10” के होस्ट हैं मनीष पॉल और इस शो को जज करते हैं विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और जावेद अली। नितिन कुमार, सलमान अली, अंकुश भारद्वाज, नीलांजना रे और विभोर पाराशर फिनाले एपिसोड तक पहुँचने में कामयाब हो पाए।

    “इंडियन आइडल 10” का फिनाले एपिसोड 23 दिसंबर को सोनी पर रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *