Fri. Mar 29th, 2024
    आगामी विधानसभा चुनाव 2018

    मोदी सरकार के अच्छे दिनों की बात सच साबित हो रही है। लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ता जा रहा है और लोग सरकार की नीतियों में यकीन कर रहे है। यह किसी भाजपा नेता का बयान नहीं, वरन जानी-मानी पत्रिका फोर्ब्स के ताजा सर्वे में सामने आया सच है। अपने हालिया सर्वे में दुनिया के 34 अग्रणी लोकतान्त्रिक देशों की सरकार के मुकाबले फोर्ब्स ने मोदी सरकार को ज्यादा भरोसेमंद माना है। इसे लेकर पत्रिका ने हाल ही में एक ट्वीट किया किया है।

    अगर आंकड़ों पर गौर करें तो यह प्रतीत होता है कि सरकार से लोगों का विश्वास डिगा नहीं है। लोग सरकार के काम करने के तरीकों को लेकर खुश हैं। हालांकि पहले नोटबंदी और अब जीएसटी के बाद हो रहे विरोध-प्रदर्शनों से इसपर यकीन करना जरा मुश्किल है।

    अमेरिका, रूस, फ्रांस से आगे है भारत

    अगर फोर्ब्स द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें तो भारत सरकार 73% लोगों का भरोसा जीत कर इस सूची में शीर्ष पर है। कनाडा सरकार 62% लोगों का भरोसा जीत सूची में दूसरे स्थान पर है। रूस, अमेरिका और फ्रांस क्रमशः चौथे, दसवें और बारहवें स्थान पर है। इस सूची में ग्रीस सबसे नीचे है। हालांकि इस ट्वीट की दुनियाभर में काफी खिल्ली उड़ाई जा रही है।

    By हिमांशु पांडेय

    हिमांशु पाण्डेय दा इंडियन वायर के हिंदी संस्करण पर राजनीति संपादक की भूमिका में कार्यरत है। भारत की राजनीति के केंद्र बिंदु माने जाने वाले उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु भारत की राजनीतिक उठापटक से पूर्णतया वाकिफ है।मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद, राजनीति और लेखन में उनके रुझान ने उन्हें पत्रकारिता की तरफ आकर्षित किया। हिमांशु दा इंडियन वायर के माध्यम से ताजातरीन राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपने विचारों को आम जन तक पहुंचाते हैं।