Fri. Apr 19th, 2024
    आलिया भट्ट रणबीर कपूर

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते के बारे में कौन नहीं जानता। दोनों ने इस साल की शुरुआत में एक दुसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। शुरू में दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया की नजरो से छुपाने की बहुत कोशिश की मगर बाद में दोनों ने स्वीकार कर लिया कि दोनों एक दुसरे के प्यार में बुरी तरीके से पड़ चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, दोनों अपने परिवारवालों से भी अपने रिश्ते की बात कर चुके हैं। आलिया भट्ट ने तो खुल कर करन जोहर के टॉक शो “कॉफ़ी विद करन” पर रणवीर की एक्स-गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के सामने अपने और रणबीर के रिश्ते के बारे में बताया था। रणबीर ने सबसे पहले एक इंटरव्यू में इन दोनों के रिश्ते की पुष्टि की थी । उन्होंने कहा था कि वे दोनों अभी एक दुसरे को अच्छे से जान ही रहे हैं। और अब आलिया के डैडी और निर्देशक महेश भट्ट ने दोनों के रिश्ते के ऊपर बयां दिया है।

    उनके मुताबिक, “ज़ाहिर सी बात है वे दोनों एक दुसरे को प्यार करते हैं। तुम्हे उसे समझने के लिए बहुत बुद्धिमान होने की जरुरत नहीं है। मुझे रणबीर से प्यार है, वो एक अच्छा लड़का है। वो दोनों अपने रिश्ते के साथ आगे क्या करेंगे वो उन्हें तय करना होगा। चाहे वो लोग शादी करें, जो एक ऐसी चीज़ है जिसे लोग 21वी शताब्दी के दुसरे दशक में भी पूछते हैं, ये सब उनके ही ऊपर है। मैं कौन होता हूँ ये अंदाज़ा लगाने वाला कि ऐसा कब होगा या उन दोनों का रिश्ता किस दिशा में जा रहा है। ये ज़िन्दगी है और ज़िन्दगी अपनी ही शर्तो पर जीनी चाहिए। देखते है आने वाला क्या लेकर आएगा।”

    वैसे दोनों अपने रिश्ते को लेकर कितने गंभीर हैं, ये अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बार रणबीर को महेश भट्ट के घर पर डिनर करते हुए देखा गया था वही दूसरी तरफ, आलिया भी ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू के साथ न्यू यॉर्क में छुट्टी मना रही थी। इस छुट्टी में उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी मौजूद थे।

    उन दोनों ने हाल ही में अयान मुख़र्जी निर्देशित फिल्म “भ्रमास्त्र” की शूटिंग ख़तम की है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *