Sat. Apr 20th, 2024
    आमिर खान

    दिवाली के अगले दिन रिलीज़ होने वाली फिल्म “ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान” को हर जगह से बुराई का सामना करना पड़ रहा है। ना इसे लोगो का प्यार मिला और नाही बॉक्स ऑफिस पे कोई ख़ास कमाई कर पाई।

    विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी ये हाई बजट फिल्म पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस से लुढ़क गयी। फिल्म ने तीन दिन के अंदर 100 करोड़ क्लब में एंट्री भले ही ले ली हो मगर वे अबतक सिर्फ 139 करोड़ ही कमा पाई है जो इस फिल्म के बजट के आसपास भी नहीं है।

    आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम जुड़ने के बाद भी ये फिल्म फ्लॉप साबित हो चुकी है। आमिर को बॉक्स ऑफिस किंग कहा जाता था क्यूँकि एक अर्से से उनकी फिल्म नए नए रिकॉर्ड बना रही थी। मगर इस बार ऐसा नहीं हो पाया।

    तो आइये नज़र डालते हैं उनकी पिछली 5 फिल्मों पे और देखते हैं कि उन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पे कैसी कमाई की है-

    सीक्रेट सुपरस्टार

    इस फिल्म में आमिर के साथ ज़ायरा वसीम ने मुख्य भूमिका निभाई थी। एक छोटी बजट फिल्म होने के बावजूद इस फिल्म ने 89 करोड़ कमाए थे। ये फिल्म 2017 की सबसे हिट फिल्म मानी जाती है।

    दंगल

    इस फिल्म को रिकॉर्ड ब्रेकिंग फिल्म भी कहा जाता है। जब ये फिल्म रिलीज़ हुई थी तब इसने बॉलीवुड में 350 करोड़ क्लब की स्थापना की थी। इस फिल्म ने देश भर में 495 करोड़ रुपये कमाए थे। चीन में भी इसने धूम मचा दी थी। इस फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

    पीके

    राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म को कुछ हिन्दू और मुस्लिम समुदाय से आलोचना का सामना करना पड़ा था मगर उसके बावजूद ये लोगो को बहुत पसंद आयी थी। इस फिल्म ने देश भर में 448 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म ने 300 करोड़ क्लब की शुरुआत भी की थी। ये फिल्म भी साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई।

    धूम 3

    जब ये फिल्म रिलीज़ हुई थी तब इसे कुछ ख़ास कमैंट्स नहीं मिले थे। इसका निर्देशन भी विजय कृष्ण आचार्य ने किया था। मिले जुले कमैंट्स के बाद भी इस फिल्म ने देश भर में 348 करोड़ की कमाई की थी। ये फिल्म इंडिया के बाहर भी अपना जलवा बिखेरने में कामयाब हुई। 500 करोड़ से ज्यादा कमाई करने के बाद इसे भी हिट करार दिया गया।

    तलाश

    ये एक ऐसी फिल्म थी जो ना हिट हुई ना फ्लॉप। मगर सेमी हिट होने के कारण ये “ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान” से बेहतर साबित हुई। इस फिल्म ने देश में 124 करोड़ की कमाई की। ये फिल्म एक कम बजट की फिल्म थी जिसके चलते इसने भी मुनाफा कमाया।

    आमिर की बाकी कामयाब फिल्मों में से “3 इडियट्स” और “ग़ज़ीनी” भी शामिल हैं। ग़ज़ीनी ने हिंदी सिनेमा में 100 करोड़ क्लब जैसा इतिहास रचा था। आमिर खान की 2005 में आयी फिल्म मंगल पांडेय फ्लॉप थी जिसके बाद अब 13 साल बाद “ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान” भी उनके लिए निराशा का कारण बन गयी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *