Sat. Apr 20th, 2024
    विराट कोहली आईसीसी

    भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को आज ही आईसीसी की ओर से साल का सर्वश्रेठ बल्लेबाज चुना गया है। इसके बाद जारी की गयी रैंकिंग के मुताबिक विराट कोहली टेस्ट में 900 पॉइंट के आंकड़े को पार कर गए हैं। ऐसा करने वाले वे दुसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। कोहली से पहले सुनील गावस्कर नें यह कारनामा किया था।

    जाहिर है भारत इस समय दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेल रहा है। पहले मैच में फ्लॉप होने वाले विराट नें दुसरे मैच में शानदार 150+ का स्कोर बनाया। हालाँकि भारत यह मैच हार गया था लेकिन विराट कोहली को निजी रैंकिंग में काफी फायदा मिला है। कोहली इस समय टेस्ट में दुसरे स्थान पर हैं और वे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से पीछे हैं।

    वर्तमान में खेल रहे खिलाड़ियों में स्टीव स्मिथ 947 पॉइंट के साथ सबसे आगे हैं। विराट 900 पॉइंट के साथ दुसरे स्थान पर ओर जो रूट 881 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा भी इस सूची में शामिल हैं।

    आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में अब तक खेल चुके सभी खिलाड़ियों में डॉन ब्रैडमन 961 अंकों के साथ सबसे ऊपर काबिज हैं। भारत की ओर से सुनील गावस्कर नें 1979 में 900 अंकों का आंकड़ा पार किया था, जब उन्होनें इंग्लैंड के खिलाफ 221 रन जड़कर 916 अंक अर्जित किये थे। इसके बाद सचिन तेंदुलकर नें अधिकतम 898 अंक (साल 2002) और राहुल द्रविड़ 892 अंक (साल 2005) अर्जित किये थे।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।