Fri. Mar 29th, 2024
    आंवला के फायदे

    आंवला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंवला विटामिन जैसे पोषक तत्वों से परिपूर्ण होता है।

    आंवला विटामिन सी का सबसे बेहतरीन स्रोत होता है।

    आयुर्वेद की दुनिया में आंवला का प्रयोग एक औषधि के रूप में किया जाता है।

    इस लेख में हम आंवला के फायदे जानेंगे।

    आंवला के फायदे

    1. आँखों के लिए बेहतरीन:

    आंवला आँखों के लिए फायदेमंद होता है और यह आँखों की दृष्टि में सुधार लाता है।

    अगर आँखों में जलन और खुजली की समस्या हो तो यह जलन और खुजली से राहत प्रदान करता है।

    बेहतर परिणाम के लिए आंवले के रस को शहद में मिलाकर पीने से दृष्टि में सुधार होता है।

     2. त्वचा रखे जवान:

    आंवला में एंटीऑक्सीडेंट अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है। इससे यह बढ़ती उम्र का कोई असर आपकी त्वचा पर नहीं पड़ने देता है।

    यह त्वचा को लम्बे समय तक जवान बनाये रखता है, इसलिए रोजाना आपको आंवला जूस पीते रहना चाहिए। इससे आप हमेशा जवान दिखाई देंगे।

    3. खून को शुद्ध करता है:

    एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण आंवला शरीर में खून को साफ़ करता है और यह हीमोग्लोबिन और लाल रक्त कोशिकाओं को भी बढ़ाता है।

    4. बालों को सफ़ेद होने से रोकता है:

    आंवला को नियमित रूप से सिर पर लगाने से यह बालों के प्राकृतिक कलर को बनाये रखता है, और बालों को सफ़ेद होने से रोकता है।

    5. मूत्र दर बढ़ाता है:

    आंवला के सेवन से व्यक्ति के पेशाब जाने की की प्रक्रिया बढ़ जाती है, जिसके कारण शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं।

    6. ब्लड शुगर को कम करता है:

    एक शोध में यह पाया गया है कि आंवला में पोलीफिनोल पाया जाता है, जो शरीर को ब्लड शुगर के ऑक्सीडेटिव प्रकृति से बचाता है।

    इसलिए आंवला डायबटीज़ से पीड़ित लोगों के लिए लाभकारी हो सकता है।

    यह शरीर में इन्सुलिन के पर्याप्त अवशोषण में सहायक होता है।

    आंवला के इन सभी गुणों के कारण डायबटीज़ से पीड़ित लोगों को इसे अपने डाइट में शामिल करना चाहिए।

    7. बढ़ती उम्र को रोकता है:

    आंवला में कई एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो कोशिकाओं को नष्ट होने से रोकते है।

    यह फ्री रेडिकल के प्रभाव को कम करता है और बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करता है।

    8. आंत की रक्षा करता है:

    रोजाना आंवला के रस का सेवन करने से यह शराब आदि से होने वाले क्षति को भी रोकता है।

    यह आंत को शराब से होने वाले ऑक्सीडेटिव क्षति से भी बचाता है।

    9. मेटाबॉलिक गतिविधि को बढ़ता है:

    प्रोटीन के अवशोषण में वृद्धि करने की अपनी क्षमता के कारण आंवला मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में सहायता करता है।

    मेटाबोलिज्म तेजी से शरीर की कैलोरी बर्न करता है और वजन कम करने के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

    10. गाल ब्लैडर की पथरी से बचाता है:

    शरीर में अत्यधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल गाल ब्लैडर की पथरी का प्रमुख कारण है।

    आंवला के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल के निर्माण के साथ-साथ किसी भी प्रकार की पथरी होने की संभावना कम हो जाती है।

    11. बालों की वृद्धि में सहायक:

    अगर नियमित रूप से आंवला का तेल सिर पर लगाया जाए तो बाल बढ़ते हैं और मजबूत होते हैं।

    12. पीलिया को रोकता है:

    आंवला के एंटीबैक्टीरियल प्रकृति के कारण आंवला पीलिया और स्कर्वी जैसे संक्रमणों को रोकता है।

    इसका दैनिक रूप से सेवन इन सब संक्रमणों से व्यक्ति को बचाता है।

    13. जूँ को ख़त्म करता है:

    आंवला तेल जूँ को ख़त्म करने का एक प्रभावी उपाय है।

    आंवला को रातभर पानी में भीगों कर छोड़ दें, और सुबह इसके पेस्ट को खोपड़ी पर लगा कर बाल धो लें।

    ऐसा करने से सिर से जूँ ख़त्म हो जाएंगी और बालों में रुसी भी नहीं होगी।

    14. हड्डियों को मजबूत बनाता है:

    आंवला हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

    इसमें कैल्शियम की प्रचुरता पायी जाती है, और यह शरीर में ऑस्टिओक्लास्ट्स की मात्रा को कम करता है।

    कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है, इसलिए आंवला के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।

    15. कैंसर का खतरा कम करता है:

    आंवला में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा प्रचुरता में होती है।

    आंवला में मौजूद गुण हानिकारक कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं, जिससे कैंसर का खतरा कम होता है।

    16. दिल की सुरक्षा में फायदेमंद:

    शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाने के कारण ह्रदय की परेशानियां बढ़ जाती हैं।

    आंवला शरीर में बुरे कोलेस्ट्रोल को कम करके शरीर के रक्त को पतला बनाता है, जिससे रक्त आसानी से वाहनियों में प्रभावित होता है।

    17. कब्ज को ख़त्म करता है:

    आंवला में फाइबर की प्रचुर मात्रा होने से यह पाचन प्रक्रिया में सहायक होता है।

    आंवला पेट में जाकर शरीर से विषैले तत्व को बाहर निकालता है। इससे पेट साफ रहता है।

    18. बॉडी को रखे कूल:

    आंवला में संतरे के विटामिन से तीन गुना विटामिन सी पाया जाता है।

    यह शरीर में टैनिन का स्तर बढ़ाता है, जो शरीर की रक्षा गर्मी और प्रकाश से करता है। इसके अलावा यह शरीर में ठंडक बनाये रखता है।

    19. मुँह के छालों से बचाव:

    अपने एंटीबैक्टीरियल गुण के कारण आंवला कैंसर से शरीर को बचाता है।

    यह शरीर के अंदर अम्लीयता को कम करता है।

    आपको बता दें कि विटामिन सी की कमी के कारण मुँह में छाले होते हैं। और आंवला विटामिन सी का अच्छा स्रोत है इसलिए यह छालों में फायदेमंद होता है।

    20. गले की खराश को दूर करता है:

    अगर आप गले के इन्फेक्शन और खराश से परेशान हैं, तो आंवला आपके लिए रामबाण सिद्ध हो सकता है।

    आंवले के रस को अदरक और शहद में मिलाकर सेवन करने से गले की खराश और इन्फेक्शन दूर होता है।

    21. संक्रमण से शरीर की रक्षा:

    आंवले में विटामिन सी की प्रचुरता के कारण यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।

    इसके अलावा यह विभिन्न प्रकार के हानिकारक रोगों से लड़ने में शरीर की सहायता करता है।

    अपने एंटीबैक्टीरियल गुण के कारण आंवला शरीर की रक्षा संक्रमण से करता है, इतना ही नहीं यह शरीर में सफ़ेद रक्त कोशिकाओं को भी बढ़ाता है।

    22. वजन कम करने में सहायक:

    आंवला वजन कम करने में बहुत सहायक होता है। यह शरीर की पाचन शक्ति को भी दुरुस्त रखता है।

    अगर आपके शरीर का वजन बढ़ गया है तो आप रोज सुबह खली पेट आंवले के जूस का सेवन या कच्चा आंवला खा सकते हैं।

    कुछ दिन के सेवन के पश्चात ही आपका वजन कम होना शुरू हो जायेगा।

    23. एंटी इन्फ्लामेट्री:

    आंवला पेट में एसिड की मात्रा को कम करता है और आंत से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर आंत की सूजन और पेट की जलन कम करता है।

    24. पिगमेंटशन को कम करता है:

    आंवला पिगमेंटशन को कम करता है। आंवला में ऐसे औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा पर दाग-धब्बे साफ़ कर देते हैं।

    इसके लिए आपको नियमित रूप से आंवला से बने पदार्थों का इस्तेमाल करना चाहिए।

    25. त्वचा के लिए फायदेमंद

    आंवला से बने पदार्थों का इस्तेमाल त्वचा के लिए भी किया जाता है। आप घर में आंवला का फेस पैक लगा सकते हैं।

    आंवला से बने कुछ फेसपैक निम्न है

    आंवला स्क्रब:

    यह सामान्य त्वचा वाले लोगों के लिए उपयुक्त है:

    जरुरी सामग्री:

    1. इमली पेस्ट
    2. आंवला पाउडर

    आंवला पाउडर के एक चम्मच के साथ एक चम्मच इमली पेस्ट लें और अच्छी तरह से मिलाएं।

    अपनी उंगलियों के साथ चेहरे पर लगाकर धीरे-धीरे चेहरे का मसाज करें, 10 मिनट के बाद गर्म पानी से चेहरा साफ़ कर लें।

    आंवला और एवोकैडो पैक:

    यह ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए उपयुक्त है

    जरूरी सामग्री:

    1. आंवला पेस्ट
    2. एक एवोकैडो

    पेस्ट बनाने के लिए पानी में आंवला पाउडर मिलाएं और अवोकेडो पल्प को अच्छी तरह मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद, गर्म पानी से से चेहरा साफ कर लें।

    इस लेख में हमनें आंवला के फायदे जाने।

    इस विषय में यदि आपका कोई सुझाव या सवाल है, तो आप उसे कमेंट के जरिये हमसे पूछ सकते हैं।

    सम्बंधित लेख:

    1. आंवला जूस के फायदे
    2. आंवला जूस बनाने की विधि
    2 thoughts on “आंवला के सेवन के 25 जबरदस्त फायदे”
      1. आप आंवला के रस से बालों की जड़ों में मालिश कर सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *