Fri. Mar 29th, 2024
    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा

    कई सालों तक दुनिया से अपने रिश्ते की बात छुपाए रखने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि मलाइका और अर्जुन कपूर जल्द ही अपने प्यार का ऐलान करने वाले हैं।

    पहले सार्वजनिक स्थलों पर एक दुसरे से दूर रहने वाला यह प्रेमी जोड़ा अब एक साथ नज़र आ रहा है। सबसे पहले दोनों एक अवार्ड शो में एक साथ बैठे नज़र आए उसके बाद दोनों को मिलन हवाईअड्डे पर एक साथ देखा गया। ख़बर यह उड़ी थी कि अर्जुन कपूर मलाइका का जन्मदिन मनाने उनके साथ गए थे।

    दो दिन बाद अर्जुन और मलाइका रात के खाने पर एक साथ गए थे और अर्जुन बड़े ही प्यार से मलाइका को लोगों की भीड़ से बचाते हुए नज़र आए।

    https://www.instagram.com/p/Bp3SWyznRa6/

    https://www.instagram.com/p/Bp83c6vhqR-/

    https://www.instagram.com/p/BpUm2gnhiOG/?utm_source=ig_embed

    आज मलाइका अरोड़ा, मुंबई में अर्जुन कपूर के घर के सामने देखी गई हैं और इसकी तस्वीरें इन्टरनेट पर वायरल हो रही हैं। ख़बर यह भी आ रही है कि अगले साल तक दोनों शादी करने वाले हैं।

    अर्जुन और मलाइका शादी में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं और फिलहाल एक दुसरे के साथ कुछ और समय बिताना चाहते हैं।

    अर्जुन और मलाइका दोनों ही अपने-अपने काम में लगे हुए हैं। अर्जुन कपूर की आने वाली फ़िल्में हैं ‘इंडियाज़ मोस्ट वांटेड’ और ‘पानीपत’

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *