Fri. Mar 29th, 2024

    फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी ने क्रिसमस का त्यौहार मनाने के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई मशहूर लोगों को देखा गया मगर जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियाँ बटोरी वो था मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का एक साथ पार्टी में आना।

    उन दोनों को अक्सर साथ में डेट पर या पार्टी में जाते हुए देखा गया है। इसलिए उन दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें अक्सर मीडिया में छाई रहती हैं। ‘कॉफी विद करण’ में अर्जुन ने रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकारी थी मगर मलाइका ने अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है।

    इस पार्टी में दोनों ने एक ही रंग के कपड़े पहने थे। जहाँ अर्जुन ने मेहरून रंग की लैदर जैकेट पहनी हुई थी तो मलाइका एक लाल रंग की ड्रेस में बेहद हॉट लग रही थी। और ऐसा लगता है इस जोड़ी को उनके परिवारों से भी मंजूरी मिल गयी है इसलिए दोनों का इस पार्टी में अर्जुन के चाचा संजय कपूर और चाची महीप कपूर ने भी साथ दिया था। इस पार्टी में, अनिल कपूर और मलाइका के बेटे अरहान खान को भी देखा गया। अरबाज़ खान और उनकी गर्लफ्रेंड जियोर्जिया एंड्रियानी ने भी साथ में इस पार्टी में अपनी उपस्थिति दी।

    अर्जुन के करीबी दोस्त रणवीर सिंह को भी कैमरा में कैप्चर किया गया। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी अपने पति शकील लदाक के साथ इस पार्टी में आई थी। वो ग्लिटरी शॉर्ट ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थी।

    एक और जोड़ी जिसने मिलकर क्रिसमस का त्यौहार बनाया वो थे फ़रहान अख्तर और शिबानी दांडेकर। मौनी ने एक तस्वीर डाल कर इस खबर की सूचना दी। मौनी अपनी पीले रंग की ड्रेस में जंच रही थी।

    नए नए पेरेंट्स बने नेहा धूपिया और अंगद बेदी को भी इस पार्टी में एन्जॉय करते देखा गया। अभिनेता चंकी पांडेय भी अपनी बेटी अनन्या के साथ इस जश्न में शामिल होते देखे गए। बॉलीवुड के सबसे हॉट अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी इस पार्टी में देखा गया।

    https://www.instagram.com/p/Brs0oOLDJ4F/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/Brs04K3DkAf/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *