Sat. Apr 20th, 2024
    ARVIND KEJRIWAL

    दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने गायक हंस राज हंस को पंजाब से “आयातित” किया क्योकि उन्होंने सोचा कि उत्तर पश्चिम दिल्ली से कोई भी पिछड़ा वर्ग का सदस्य लोकसभा चुनाव लड़ने के योग्य नही हैं।

    बवाना में रोड़ शो के दौरान अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या लोग अपने समस्याओ के निवारण के लिए पंजाब जाएंगे।

    केजरीवाल ने कहा,”पंजाब के गायक हंस राज हंस को आयात करके, भाजपा उत्तर पश्चिम दिल्ली के लोगों से कह रही हैं कि कोई भी पिछड़ा वर्ग का सदस्य इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए योग्य नही हैं।”

    आम आदमी पार्टी ने उत्तर पश्चिम दिल्ली की सीट से गुगन सिंह को मैदान में उतारा हैं, जो लोकसभा चुनाव अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार राजेश लिलोथिया खड़े हैं।

    वह उत्तर पश्चिम दिल्ली के लोगों के लिए लड़ रहे हैं। उन्हे मजबूत बनाने के लिए उनका चुनाव करे। केजरीवाल ने लोगों से कहा कि उनका समर्थकों का कारवां बवाना में समुद्र के बीच से गुजरेगा।

    राष्ट्रीय राजधानी में यह केजरीवाल का चौथा रोड़ शो था।

    बुधवार को, उन्होंने पार्टी उम्मीदवार पंकज गुप्ता के साथ चांदनी चौक में एक रोड़ शो किया था।

    गुरूवार को, उन्होंने पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार आतिशी के रोड़ शो का नेतृत्व किया और शुक्रवार को उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली दिलीप पांडे के रोड़ शो में भी भाग लिया।

    उनका रोड़ शो पार्टी के तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का हिस्सा हैं, जो मंगलवार को शुरू हुआ और 10 मई तक चलेगा।

    दिल्ली में 12 मई को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में चुनाव होगा और चुनाव प्रचार 10 मई को समाप्त होंगे।

    आप पहले ही दो चरण में चुनाव अभियान कर चुकी हैं। पहला चरण 10 मार्च से 7 अप्रैल तक और दूसरा चरण 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक था।

    पहले चरण में, चुनाव प्रचार जनसभाओं के माध्यम से किया गया, जबकि दूसरे चरण में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *