Wed. Apr 24th, 2024
    अरविंद केजरीवाल

    भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दुबई यात्रा के पीछे कोई गुप्त मंशा होने का आरोप लगाया था। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे बेतुका बताया है।

    दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुक्रवार रात को ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के मालिक दुबई दौरे गए हैं वो भी ऐसे वक्त जब दिल्ली दमघोंटू वायु प्रदूषण से जूझ रहा है। विपक्षी दल के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल 8 नवंबर की रात को अचानक दुबई के लिए निकल गए थे और 11 नवंबर को वापस लौटेंगे। इस यात्रा को भनक किसी को नही लगी क्योंकि इसके पीछे उनकी कोई गलत मंशा है।

    आप के प्रवक्ता राघव चड्डा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आपने आईआईटी के मित्र के समारोह में शरीक होने दुबई गए हैं। उन्होंने भाजपा के छिपी मंशा से दुबई जाने वाले आरोपों को खारिज कर दिया था। भाजपा ने पलटवार कर कहा कि अगर समारोह है तो आप मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा को खारिज क्यों कर रही है।

    विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आप ने मुख्यमंत्री की यात्रा पर चुप्पी साध रखी है और किसी इस खबर की भनक तक नही होने दी, इससे यही जाहिर होता है कि कुछ तो घपला है। इस यात्रा के पीछे केजरीवाल की कोई मंशा जरूर है। भाजपा ने आप से पूछा कि इस यात्रा का मकसद क्या है, वह वहां क्या कर रहे हैं, किससे मिलेंगे, यह सब जानकारी छुपाई किसलिए जा रही है। उन्होंने कहा कि  इस यात्रा को कोई आधिकारिक या पारिवारिक नही कह रहा है।

    भाजपा के विजेंद्र गुप्ता ने दावा किया कि डोर स्टेप डिलीवरी का ठेकेदार भी दुबई में रहता है, तो क्या उससे मुलाकात के लिए अरविंद केजरीवाल गए है। विजेंद्र गुप्ता ने आप पर हमला करते हुए कहा कि राजधानी की दो महत्वपूर्ण शख्सियत ऐसे समय पर शहर से बाहर है, जब राजधानी भीषण प्रदूषण से परेशान है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *