Thu. Mar 28th, 2024
    amit-shah

    भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को ज़मीनी स्तर पर मजबूत किया है जहाँ पर ज्यादातर दो ही परिवारों का शासन हुआ करता था। पार्टी के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए, शाह ने कहा कि भाजपा ने राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव करा के घाटी का लोकतंत्र और वहाँ के सरपंच को और ताकतवर बनाया है।

    उनके मुताबिक, “लोग कहते रहते हैं-कश्मीर, कश्मीर, कश्मीर। यह दो परिवारों द्वारा शासित किया गया है-अब्दुल्लाह परिवार और मुफ़्ती परीवार। राज्य में, स्थानीय निकाय चुनाव एक दशक से ज्यादा समय तक नहीं हुए थे। भाजपा सरकार ने सुनिश्चित किया कि सरपंचो को और ताकत देने के लिए, राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव आयोजित कराये जाये।”

    आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कुछ महीने पहले ही भाजपा ने राज्य में महबूबा मुफ़्ती की अगुवाई वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। 2014 के विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश के बाद पीडीपी और भाजपा ने गठबंधन किया था।

    घाटी में स्थानीय निकाय चुनाव को ‘बड़ी उपलब्धि’ बताते हुए, शाह ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने सरपंचो और पार्षदों के अधिकारों को सुनिश्चित किया और उन्हें धन भी आवंटित किया।

    उन्होंने आगे कहा कि केवल मोदी सरकार ही आतंकवाद से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है। जम्मू और कश्मीर में नगर निकाय चुनाव पिछले अक्टूबर में पिछले 13 सालों में पहली बार आयोजित किये गए। कुल मिलाके, राज्य में 1947 से अब तक केवल पांच बार ही नगर निकाय चुनाव आयोजित किये गए हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *