Thu. Mar 28th, 2024
    अमित शाह धोनी

    देश में इन दिनों तमाम दल चुनाव की तैयारियों में व्यस्त नज़र आ रहे है। कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही दल इन दिनों अपनी पूरी ताकत के साथ रैली एवं जान सम्मेलनों को सम्बोधित कर रहे है।

    कोई भी दल 2019 का लोक सभा चुनाव हारना नहीं चाहता। कांग्रेस के लिए यह चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी को लेकर वह अन्य गैर भाजपाई दलों से संपर्क साध एक महागठबंधन की नींव रख रही है।

    परन्तु भारतीय जनता पार्टी भी किसी भी हाल में पीछे नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से मुलाकात की।

    बता दे कि इस अभियान के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के अन्य ​वरिष्ठ नेता चिन्हित किए गए इन हस्तियों से खुद मुलाकात कर पिछले चार साल में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देते हैं और समर्थन मांगते हैं।

    इसी को लेकर अमित शाह ने रविवार शाम 7:00 बजे दिल्ली के वसंत विहार में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात करी।

    इस अभियान का मुख्य मकसद लोगों के बीच पार्टी की पकड़ और मजबूत करना है।

    इससे पहले अमित शाह पूर्व सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग, टीम इंडिया को 1983 में विश्व चैम्पियन बनाने वाले कप्तान कपिल देव, स्वर कोकिला लता मंगेशकर और संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप जैसी हस्तियों से भी मिल चुके हैं।

    इस अभियान के तहत भाजपा के लगभग 4000 नेता और कार्यकर्ता देश भर में करीब 1 लाख लोगों से मुलाकात कर 2019 में पार्टी को समर्थन देने की अपील कर करेंगे।

    अब देखना यह दिलचस्प होगा की अमित शाह के इस अभियान से पार्टी को आगामी चुनावो में फायदा होता है की नहीं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *