Fri. Mar 29th, 2024

    सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सेहत से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। आशंका है कि जल्द ही उनकी सर्जरी हो सकती है।अमिताभ बच्चन एक ब्लॉग लिखते हैं और उन्होंने अपने ब्लॉग में अपनी सेहत के बारे में जिक्र किया है। अपने हालिया ब्लॉग में उन्होंने लिखा है कि वह इससे आगे ब्लॉग नहीं लिख सकते। उनकी तबियत ठीक नहीं है। उनके चाहने वालों में उनके प्रति चिंता बढ़ गई है।

    खबर आ रही है कि जल्द ही उनकी सर्जरी हो सकती है। अपने सोशल मीडिया पर वे काफी एक्टिव रहते हैं और लगातार कुछ ना कुछ पोस्ट लिख कर या ट्वीट्स के जरिए अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहते हैं। लेकिन उन्होंने कुछ समय पहले अपना ब्लॉग लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी सेहत ठीक ना होने का हवाला देते हुए आगे लिखने में असमर्थता जताई है।

    उन्होंने 27 फरवरी को एक ब्लॉग लिखा था। ब्लॉग में उन्होंने बहुत ही कम शब्दों में अपनी सेहत के प्रति कुछ शब्द लिखे हैं। उन्होंने लिखा है,, मेडिकल कंडीशन… सर्जरी.. कान्ट राइट.. ए बी। इसके बाद से उनके फैन्स उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं। कुछ समय पहले उन्हें कोरोना भी हुआ था। इसके बाद जब उन्होंने रिकवरी कर ली थी, तो वे कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे थे। शो के खत्म होने के बाद में भी वे कुछ फिल्मों की शूटिंग में बिजी थे।

    अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर भी एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने की बिगड़ती हुई तबियत की तरफ इशारा किया है। उन्होंने लिखा है कि, कुछ बढ़ गया है, कुछ काटने पर सुधरने वाला है। जीवन काल का यही कल है, कल ही पता चलेगा कैसे रहे वह। उनके इस ट्वीट का भी लोग अलग अलग संदर्भ में अर्थ निकाल रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी 52 साल की पारी को पूरा किया है।

    अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया पर लगभग हर वक्त एक्टिव रहते हैं। इसके जरिए ही अपने चाहने वालों से जुड़े रहते हैं। उनकी तबियत काफी ज्यादा खराब है। इसकी चर्चा भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से ही की है। उन्हें अपनी एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में सिर्फ कुछ चिन्हों का प्रयोग किया है। लेकिन अभी तक इस बात का पता नहीं लगाया जा सका है कि उनको असल में समस्या क्या है।

    अमिताभ बच्चन अपने जीवन में कई बार बीमार हुए हैं लेकिन हर बार वे बीमारी को मात देकर स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही अपने फैन्स के बीच स्वस्थ होकर लौटेंगे। हालांकि उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने उनकी सेहत पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। लेकिन फैन्स फिर भी दुआ कर रहे हैं कि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। उनको अस्थमा की भी समस्या है। लेकिन उनके अभिनय से ऐसा हरगिज़ नहीं लगता कि वे अपनी उम्र के एक बड़े पड़ाव पर हैं और इतनी बीमारियों से जूझ रहे हैं। उनका अभिनय हर बार लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *