Sat. Apr 20th, 2024
    अफगानिस्तान फियादीन हमला

    अफगानिस्तान के पूर्वी प्रान्त नंगरहार में शुक्रवार को एक शादी समारोह में फियादीन हमला किया गया था। इस आतंकी हमले में पांच लोगो की मौत हो गयी थी और 40 लोग बुरी तरह जख्मी थे। टोलो न्यूज़ के मुताबिक, मृतकों की संख्या में इजाफा होने की सम्भावना है।

    प्रांतीय सरकार ने कहा कि इस हमले को एक नाबालिग ने अंजाम दिया था। अधिक जानकारी को साझा नहीं किया गया है। अफगानिस्तान और अमेरिका के विशेष शान्ति राजदूत ज़लमय खलीलजाद के बीच शान्ति वार्ता के लिए मुलाकात जारी है।

    क़तर की राजधानी दोहा में दो दिनों तक अफगानी अधिकारीयों और तालिबानी प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण मामलो पर चर्चा हुई थी। दोनों पक्षों ने नागरिक हताहत को शून्य करने के लिए कार्य करने की जरुरत पर जोर दिया है। साथ ही महिलाओं की राजनीति, सामाजिक, अर्थव्यवस्था, शैक्षणिक, सांस्कृतिक मामलो में भागीदारी को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है।

    अमेरिका और तालिबान के बीच हाल ही में सातवें चरण की मुलाकात हुई थी हालाँकि तालिबान ने अफगान सरकार के साथ सीधे बातचीत से इंकार कर दिया था। तालिबान के मुताबिक अफगानी सरकार अमेरिका के हाथो की कठपुतली है।

    अफगानिस्तान में मध्य प्रांत ग़ज़नी की एक मस्जिद में रात्री में हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने ली है। इस्लामिक स्टेट अक्सर अफगानिस्तान के शिया अल्पसंख्यकों को निशाना बनाता रहा है। शिया मुस्लिमों को आइएस  काफिर मानता है।

     

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *