Thu. Mar 28th, 2024
    क्या अप्रैल में चर्च में शादी करने वाले हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर?

    बॉलीवुड में पिछले एक साल से शादियों का सीजन चल रहा है। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, सोनम कपूर-आनंद आहूजा, नेहा धूपिया-अंगद बेदी, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और फिर नीति मोहन-निहार पांड्या। और आगामी साल में भी कई प्रेमी जोड़े की शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद है। और उन जोड़े में से एक है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

    दोनों का अफेयर काफी वक़्त से चल रहा है हालांकि, खबरों को हवा तब लगी जब दोनों को अक्सर साथ में समय बिताते हुए देखा गया। शुरू में तो दोनों मीडिया के सामने साथ दिखने से बचते थे, मगर अब खुलकर दोनों कैमरा के आगे हाथों में हाथ डाले पोज़ देते हैं। और रियलिटी शो पर भी दोनों ने रिश्ते में होने के संकेत दिए हैं तो सवाल ये उठता है कि दोनों शादी कब कर रहे हैं? मगर आज हम आपको इसका जवाब दे रहे हैं।

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका और अर्जुन दो महीने से भी कम समय में शादी करने वाले हैं। और दोनों चर्च में अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। जी हां, सूत्रों के मुताबिक, इस साल अप्रैल में, मलाइका और अर्जुन क्रिश्चियन वेडिंग के जरिये इस खास कदम को अंजाम देंगे।

    सूत्रों ने कहा-“मलाइका और अर्जुन ने अप्रैल में शादी करने का फैसला किया है, एक चर्च वेडिंग के द्वारा।” वैसे, अरोड़ा परिवार में क्रिश्चियन वेडिंग कोई नयी बात नहीं है। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने भी अपने पति शकील लदाक के साथ क्रिश्चियन सेरेमनी में शादी की थी।

    https://www.instagram.com/p/BsFfJr-l_5T/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BuULnGNFg5J/?utm_source=ig_web_copy_link

    फ़िलहाल पूरा बॉलीवुड, मुकेश अम्बानी के बेटे आकाश अम्बानी और श्लोका मेहता की शादी की रस्मों में शरीक होने स्विट्ज़रलैंड पहुंचा हुआ हैं, जिसकी कई तसवीरें और वीडियो वायरल हो रही है। और अब इस खबर को सुनकर लग रहा है कि बहुत जल्द मलाइका और अर्जुन की शादी की तस्वीरों से भी सोशल मीडिया भरने वाला है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *