Fri. Apr 19th, 2024
    anushka sharma, new airport look

    अनुष्का शर्मा को कई लोग अपनी प्रेणना मानते हैं। अभिनेत्री ने सबसे पहले ‘मॉडलिंग’ की दुनिया में कदम रखा था और बाद में उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनाया। उनकी पहली फिल्म शाहरुख़ खान के साथ थी। इसके बाद उनकी अगली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ भी आई जो बॉक्स ऑफिस पर हिट थी।

    इसके बाद अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हाल ही में अनुष्का शर्मा को एयरपोर्ट पर देखा गया था और उनका यह एअरपोर्ट लुक हर बार की ही तरह कमाल का था।

    अनुष्का का यह स्टाइल क्लासी होने के साथ-साथ सहज भी था। अनुष्का ने एक कॉलर वाली शर्ट ड्रेस पहन रखी थी और इस लुक को उन्होंने कम्पलीट किया था सफ़ेद स्नीकर्स के साथ। अनुष्का ने काला चश्मा भी पहन रखा था और अपनी पसंदीदा हेयरस्टाइल बनाई थी।

    https://www.instagram.com/p/Bup9m7SgD1-/

    https://www.instagram.com/p/Bup-jLnDx2j/

    अनुष्का शर्मा के यह ऑउटफिट काफी आरामदायक और क्लासी लग रहे हैं। खास बात यह है कि इस लुक को आराम से कॉपी भी किया जा सकता है और इसमें ज्यादा तामझाम भी नहीं है।

    अनुष्का ने हाल ही में वोग पत्रिका के लिए फोटोशूट भी कराया है जो काफी शानदार हैं। फोटोशूट की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं जो काफी खूबसूरत हैं।

    इनमें अनुष्का ने सफ़ेद प्रिंटेड ड्रेस पहन रखी है और काफी खुश दिख रही हैं।

    https://www.instagram.com/p/BunXydcn45O/

    https://www.instagram.com/p/BunXvq4HCvS/

    https://www.instagram.com/p/BunXt5KnYYv/

    https://www.instagram.com/p/BunXn8fnaI6/

    https://www.instagram.com/p/BunXjcgHzZO/

    फिल्मों की बात करें तो 2018 में वह 4 फिल्मों, सुईधागा, परी, संजू और जीरो में दिखीं थीं। फ़िलहाल उनकी आने वाली परियोजनाओं के बारे में कोई भी घोषणा नहीं की गई है।

    अनुष्का का मन अब काम से थोड़ा ब्रेक लेने का है ताकि वह अपने पति के साथ समय बिता सकें। उनके अनुसार शादी के तुरंत बाद वह काम पर लग गईं थीं और उनके पास बिलकुल भी समय नहीं था। लेकिन वह अपने पुराने कमिटमेंट्स को पूरा करके अब थोड़ा सा ब्रेक लेना चाहती हैं।

    बीच में अनुष्का के प्रेगनेंट होने की भी खबरें आई थीं जिन्हे उन्होंने बाद में खारिज कर दिया था।

    यह भी पढ़ें: अनुराग कश्यप का नाम लेकर 2 साल से अभिनेत्रियों को प्रताड़ित कर रहा है यह व्यक्ति, निर्देशक ने दी सफाई

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *