Thu. Mar 28th, 2024
    अनीता हसनंदानी ने एक गुलाब के साथ किया खूबसूरत सा पोज़, देखिये यहाँ

    अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) टीवी की दुनिया की सबसे खूबसूरत और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह कई सालों सी दर्शको से मनोरंजन कर रही हैं। अभिनेत्री का हाल ही में लोकप्रिय सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 3’ खत्म हुआ है जिसमे वह नागिन विशाखा का किरदार निभाती थी। उनके अलावा शो में सुरभि ज्योति और पर्ल वी पूरी ने भी अहम किरदार निभाया था। और अब इन दिनों वह वापस स्टार प्लस के शो ‘यह है मोहब्बतें’ में चली गयी है जिसमे वह 5 साल से शगुन का किरदार निभा रही हैं।

    ANITA

    अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फोल्लोविंग हैं और उनको समर्पित कई फैन क्लब्स हैं जो लगातार अभिनेत्री से जुड़ी तसवीरें या वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। अपने अभिनय के साथ साथ, उन्हें अपने फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता है। वह सक्रीय रूप से अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।

    हाल ही में, उन्होंने एक बेहद ही सादा लेकिन खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में उन्होंने मस्टर्ड ऑउटफिट पहना है लेकिन इसमें मुख्य आक्रषण है उनके हाथों में दिखने वाला एक गुलाब। अभिनेत्री उस गुलाब को देखकर मुस्कुरा रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-“हर गुलाब के अपने कांटे होते हैं।” देखिये यहाँ-

    ANITA HASNANDANI

    अभिनेत्री ने 2001 में एकता कपूर के शो ‘कभी सौतन कभी सहेली’ के साथ अपना टीवी डेब्यू किया था। उन्होंने तनुश्री का किरदार निभाया था हो सोनिया की बेस्ट फ्रेंड होती है। सोनिया का किरदार उर्वशी ढोलकिया ने निभाया था। दोनों के रिश्ते में जब दूरियां आती हैं जब दोनों को पता चलता है कि दोनों ने एक ही इन्सान के साथ शादी की है।

    उसके बाद, अभिनेत्री ने ‘कोई आप सा’, ‘कुछ तो है’ और ‘कृष्णा कॉटेज’ जैसी बॉलीवुड फिल्मो में भी काम किया।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *