Thu. Apr 18th, 2024
    निश्चयवाचक सर्वनाम

    इस लेख में हम सर्वनाम के भेद अनिश्चयवाचक सर्वनाम के बारे में पढेंगे।

    (सर्वनाम के बारे में गहराई से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें – सर्वनाम – परिभाषा, भेद, उदाहरण)

    विषय-सूचि

    अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा

    जिन सर्वनाम शब्दों से वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि की निश्चितता का बोध नही होता वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। इसके सर्वनाम के अंतर्गत ‘कोई’ और ‘कुछ’ आते हैं।

    जैसे: ‘कोई’ और ‘कुछ’ आदि सर्वनाम शब्द। इनसे किसी विशेष व्यक्ति अथवा वस्तु का निश्चय नहीं हो रहा है बल्कि अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। अतः ऐसे शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

    अनिश्चयवाचक सर्वनाम के कुछ उदाहरण :

    • द्वार पर कोई खड़ा है।

    ऊपर दिए वाक्य में आप देख सकते हैं दरवाजे पर कोई खड़ा है सिर्फ इसका अंदाजा लगाया जा रहा है लेकिन हमें पक्का या निश्चित पता नहीं चल रहा है की दरवाज़े पर कोण खड़ा है।

    इस वाक्य में ‘कोई’ शब्द संज्ञा के स्थान प्रयोग किया गया है लेकिन यह शब्द किसी वस्तु या व्यक्ति के होने की निश्चितता नहीं दे पा रहा है। अतः ‘कोई’ शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आएगा।

    • तुम्हारे लिए किसी का फोन है।

    यहाँ बताये गए वाक्य में हमें पता है कि किसी व्यक्ति नें फोन किया है, लेकिन हमें यह निश्चय नहीं है कि फोन किसका है?

    चूँकि इस वाक्य में संज्ञा की जगह ‘किसी’ शब्द का इस्तेमाल हो रहा है, जो कि व्यक्तिवाचक संज्ञा का उदाहरण है, अतः यह शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

    • कुछ पत्र देख लिए गए हैं और कुछ देखने हैं।

    उपर्युक्त वाक्य में ‘कुछ’ शब्द का प्रयोग किया गया है। वाक्य से सिर्फ अंदाजा लगाया जा रहा है की कुछ पत्र भेज दिए गए हैं और कुछ बचे हैं। हमें निश्चित पता नहीं चल रहा की कितने पात्र भेज दिए गए हैं और कितने बचे हैं। बचे हुए पत्र ज्यादा भी हो सकते हैं और कम भी।

    ‘कुछ’ शब्द संज्ञा की जगह पर प्रयुक्त हुआ है लेकिन यह कोई निश्चितता प्रकट नहीं कर पा रहा है। अतः यह शब्द अनिश्चित सर्वनाम की श्रेणी में आयेगा।

    • मैं कुछ खाना चाहता हूँ।

    इस वाक्य में वक्ता कह रहा है, कि उसे कुछ खाना है, लेकिन इस बारे में अनिश्चितता है।

    चूँकि ‘कुछ’ शब्द की जगह हम किसी द्रव्यवाचक संज्ञा का इस्तेमाल कर सकते हैं, इस कारण से यह वाक्य अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

    • रमेश बाज़ार से ‘कुछ’ लाया था।

    ऊपर दिए वाक्य में हमें यह पता चल रहा है की रमेश बाज़ार से कुछ लाया था। लेकिन हमें इस बात की निश्चितता नहीं हो रही की वह क्या लाया था। वह बाज़ार से फल भी ला सकता है सब्जियां भी या कोई और सामान जैसे कपडे, खाना आदि।

    इस वाक्य से सिर्फ यह अंदाजा लगाया जा सकता है की रमेश बाज़ार से कुछ लाया था। संज्ञा के स्थान पर ‘कुछ’ शब्द का प्रयोग किया गया है और यह शब्द कोई निश्चितता प्रकट नहीं कर पा रहा है। अतः ‘कुछ’ अनिश्च्यवाचक सर्वनाम की श्रेणी में आएगा।

    • मुझे दूर से कोई आता दिख रहा है।

    जैसा की हम ऊपर दिए गए वाक्य में देख सकते हैं की यहां बताया जा रहा है की वक्ता  देख सकता है की दूर से कोई ना कोई आ रहा है। लेकिन वक्ता निश्चित नहीं है की वह व्यक्ति है।

    अतः वह विशेष व्यक्ति का नाम नहीं ले रहा है बल्कि वह ‘कोई’ शब्द का इस्तेमाल अनिश्चितता का  बखान करने के लिए कर रहा है। अतः ‘कोई’ शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम की श्रेणी में आएगा।

    • मुझे किसी की आवाज़ सुनाई दे रही है।

    ऊपर दिए गए  वाक्य में जैसा की हम समझ सकते  हैं, वक्त किसी आवाज़ के सुने जाने की और संकेत कर रहा है हालांकि की वह निश्चित नहीं है की यह आवाज़ किसकी है।

    इस वाक्य में ‘किसी’ शब्द का  इस्तेमाल अनिश्चितता बताने के लिए किया गया है। अतः यह शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम की श्रेणी में आएगा।

    अनिश्चयवाचक सर्वनाम के कुछ अन्य उदाहरण

    • मुझे कुछ खाना है।
    • मेरे खाने में कुछ गिर गया।
    • मुझे बाज़ार से कुछ लाना है।
    • कोई आ रहा है।
    • मुझे कोई नज़र आ रहा है।
    • मैं कुछ फल लाया हूँ।

    ऊपर दिए गए सभी वाक्यों में ‘कुछ’ या ‘कोई’ आदि शब्दों का प्रयोग किया गया है। इन शब्दों से हमें अनिश्चितता का बोध हो रहा है। अतः यह शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम की श्रेणी में आयेंगे।

    इस विषय से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    सम्बंधित लेख:

    1. पुरुषवाचक सर्वनाम – परिभाषा, उदाहरण
    2. निश्चयवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण
    3. निजवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण
    4. प्रश्नवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण
    5. सम्बन्धवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    One thought on “अनिश्चयवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *