Fri. Mar 29th, 2024
    सिलेक्शन डे की स्क्रीनिंग पर मौजूद कपूर खानदान

    मंगलवार के दिन, अनिल कपूर के निर्माण में बनी वेब सीरीज “सिलेक्शन डे” की स्क्रीनिंग रखी गयी जिसमें कपूर खानदान के सदस्यों को अनिल का साथ देते हुए देखा गया। अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा तो इस स्क्रीनिंग में उपस्थित नहीं हो पाए मगर बाकी बचे परिवारवालों ने इस स्क्रीनिंग में अपने स्टाइल से सभी को प्रभावित कर दिया। जानवी कपूर ने एक प्रिंटेड ड्रेस के साथ बूट्स पहने हुए थे जबकि ख़ुशी को डेनिम और क्रॉप-टॉप वाले सिंपल लुक के साथ देखा गया। संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर ने एक टर्टल-नैक स्वेटर को एक सफ़ेद रंग की स्कर्ट के साथ पहना हुआ था। वही अनिल की दूसरी बेटी रिया कपूर, काले रंग के पैंटसूट में कमाल की दिख रही थी।

    उन सभी की तसवीरें आप यहाँ देख सकते हैं-

    बोनी कपूर की सबसे बड़ी बेटी अंशुला कपूर ने भी एक प्रिंटेड ड्रेस में इस स्क्रीनिंग में उपस्थिति दी।

    हमने संजय कपूर और महीप कपूर को भी इस स्क्रीनिंग में देखा, उनके साथ बाकी और मेहमानों में स्वरा भास्कर और फराह खान भी मौजूद थे। इस शो की कास्ट- रत्ना पाठक शाह, अक्षय ओबेरॉय और महेश मांजरेकर भी इस शाम में शामिल थे।

    ये वेब सीरीज, नेटफ्लिक्स पर प्रसारित की जाएगी। अनिल ने इससे पहले नेटफ्लिक्स के साथ ‘मोगली-लेगेंडोफ द जंगल’ में भी काम किया है जिसमे उन्होंने बालू नाम के किरदार को अपनी आवाज़ दी थी। अनिल कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘फन्ने खान’ में देखा गया था और उनकी आगामी फिल्में हैं- ‘टोटल धमाल’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, और अभिनव बिंद्रा के ऊपर बन रही एक बायोपिक।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *