Thu. Mar 28th, 2024
    दीपिका रणवीर

    बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पिछले महीने इटली के लेक कोमो में शादी हुई थी। जिसमे उनके परिवारवालों के साथ साथ उनके कुछ करीबी शामिल हुए थे। इसके बाद जोड़े ने अपने दोस्तों के लिए तीन शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जिसके मुंबई में होने वाले रिसेप्शन का हिस्से बने थे हिंदी सिनेमा जगत के कई दिग्गज। उनमे से एक थे झकास एक्टर अनिल कपूर। और हाल ही में नेहा धूपिया के रेडियो चैट शो “नो फ़िल्टर नेहा” पर उन्होंने रणवीर और दीपिका के बारे में बात भी की।

    नवविवाहित जोड़े के बारे में बात करते हुए अनिल ने एक किस्सा बताया जब दीपिका, फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के सेट पर रणवीर से मिलने आयी थी। उन्होंने उस वक़्त दीपिका को रणवीर की तारीफ करते हुए कहा-“छोड़ना मत इसको, मेरा ये लड़का जबरदस्त है। एकदम सही चुनाव है। तुम्हे इससे बेहतर लड़का नहीं मिलेगा।” ‘दिल धड़कने दो’ 2015 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में अनिल और रणवीर के अलावा प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, राहुल बोस, शेफाली शाह और ज़रीना वहाब भी मौजूद थे।

    शो के दूसरे सेगमेंट में, नेहा ने अनिल से बॉलीवुड की जोड़ियों को कुछ सुझाव देने के लिए कहा था। दीपिका और रणवीर का नाम लेने पर, उन्होंने कहा-“वो दोनों एकदूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। मैं अपनी शुभकामनायें उन्हें देता हूँ। वो दोनों एक खूबसूरत और शानदार जोड़ी बनाएंगे। मैं बहुत खुश हूँ कि वो दोनों साथ हैं।”

    बाकी जोड़ियों को सुझाव देने की बारी आयी तो अनिल ने कहा कि जानवी कपूर को ईशान खट्टर के साथ और फिल्म करनी चाहिए और रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एक दूसरे के साथ जितना हो सके उतना समय बिताना चाहिए। उन्होंने अपने भतीजे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर भी टिपण्णी करते हुए कहा कि वे अर्जुन को बहुत अच्छे से जानते हैं और जिस चीज़ में अर्जुन खुश हैं उसमे वे भी खुश हैं।

    अनिल कपूर से उनकी बेटी सोनम कपूर और उनके जमाई आनंद आहूजा पर भी सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में अनिल ने कहा कि भगवान उन दोनों को हमेशा खुश रखें। जब उनसे पूछा गया कि आनंद और उनमे से कौन ज्यादा अच्छा पति है तो उन्होंने आनंद को चुना।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *