Thu. Apr 25th, 2024

    आज सुबह अर्जुन कपूर ने अपनी आगामी फिल्म “इंडियाज मोस्ट वांटेड” का पोस्टर रिलीज़ किया था। उसके कुछ ही देर बाद, उनकी सौतेली बहन जाह्नवी कपूर ने भी सोशल मीडिया के सहारे अपने भाई की फिल्म का प्रचार करना शुरू कर दिया।

    जब अर्जुन ने पोस्टर के साथ साझा किया कि उनकी आगामी फिल्म का टीज़र कल रिलीज़ होगा, जाह्नवी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही साझा किया।

    https://www.instagram.com/p/BwQ0kHmgwiY/?utm_source=ig_web_copy_link

    वो साझा करने के बाद, जाह्नवी ने एक और स्टोरी डाली जिसमे उन्होंने कई कार्टून वाले इमोजी डाले। उनके साथ साथ जाह्नवी ने लिखा-“पोस्टर वास्तव में शब्द और इमोजी से बिगाड़ने के लिए बहुत कूल था। इसके लिए बहुत उत्साहित हूँ।”

    जब अर्जुन का मोशन पोस्टर जारी हुआ, तब भी जाह्नवी ने उसे अपनी स्टोरी पर डाला।

    जब बात फिल्म के प्रचार की आई, तो चाचा अनिल कपूर कैसे पीछे रह जाते। उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिये अपने भतीजे को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी।

    अब फिल्म की बात की जाये तो, राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म 24 मई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म एक ऐसे गुप्त शिकार के बारे में है जो 2012 और 2014 के बीच देश के सबसे खतरनाक आतंकवादी को पकड़ने के लिए किया जाता है। फिल्म के निर्देशक ने मिड-डे को बताया-“ऐसे वक़्त पर जब दर्शको को सुपरहीरो फिल्में पसंद आ रही हैं, मेरी फिल्म वास्तविक हीरो के बारे में है जो ज़िन्दगी बचाता है और वास्तविक दुनिया में निर्धारित है।”

    https://www.instagram.com/p/BwRdkuUguJq/?utm_source=ig_web_copy_link

    वही जाह्नवी इन दिनों, शरण शर्मा निर्देशित गुंजन सक्सेना बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी भी दिखाई देंगे।

    फिर उन्होंने राजकुमार राव के विपरीत एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘रूह-अफज़ा’ साइन कर ली है। वह करण जौहर की बहु-कलाकारों वाली पीरियड-ड्रामा फिल्म ‘तख़्त’ में भी दिखाई देंगी।

    अनिल इन दिनों मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘मलंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और कुनाल खेमू भी दिखाई देंगे।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *