Fri. Mar 29th, 2024
    Additi Gupta biography in hindi

    अदिति गुप्ता हिंदी टीवी सीरियल और मॉडलिंग दुनिया का जाना माना नाम है। अदिति ने अभिनय की शुरुआत करने से पहले कुछ सालो तक मॉडल के रूप में काम किया था। अभिनय और मॉडलिंग के अलावा अदिति गुप्ता बहुत अच्छी फैशन डिज़ाइनर भी हैं। अदिति को उनके द्वारा दर्शाए गए ‘हीर’ के किरदार के लिए जाना जाता है।

    उन्होंने कुछ सीरियल में पॉजिटिव और कुछ सीरियल में नेगेटिव किरदारों को दर्शाया है और जनता ने उनके दोनों रूप को बहुत पसंद किया है। अदिति ने सीरियल के अलावा कुछ शोज में भी भाग लिया है जैसे ‘ज़रा नचके दिखा’, ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’। अदिति ने 2008 से अभिनय करना शुरू किया था। हाल ही में उनको आखरी बार स्टार भारत के सीरियल ‘काल भैरव रहस्य 2’ में देखा गया था।

    अदिति गुप्ता का प्रारंभिक जीवन

    अदिति का जन्म 21 अप्रैल 1988 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपने स्कूल की पढाई भोपाल से ही पूरी की थी और कॉलेज की पढाई ‘दिल्ली विश्वविद्यालय’ से ‘फैशन डिजाइनिंग’ में पूरी की थी। अदिति के पिता का नाम उमेश गुप्ता है और मम्मी का नाम पुष्पा गुप्ता है। अदिति गुप्ता का 1 भाई है।

    अदिति फिलहाल मुंबई में अपने पति कबीर चोपड़ा के साथ रहती हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 20 साल की उम्र से ही कर दी थी। एक अच्छी डिज़ाइनर होने की वजह से अदिति अपने लगभग सभी कपडे खुद ही डिज़ाइन करती हैं। अदिति के दोस्त उन्हें ‘चेरी’ या ‘बब्बली’ नाम से बुलाते हैं।

    अदिति को 2008  में एकता कपूर के सीरियल ‘किस देस में है मेरा दिल’ में मुख्य किरदार को दर्शाते हुए देखा गया था। अपने पहले ही सीरियल से अदिति ने बहुत लोकप्रियता कमाई थी।

    अदिति गुप्ता का व्यवसायिक जीवन

    अदिति गुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। उन्होंने मॉडलिंग के साथ साथ फैशन डिजाइनिंग की पढाई भी पूरी की थी। अदिति ने 2008 में एकता कपूर के सीरियल ‘किस देस में है मेरा दिल’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस सीरियल में उनके किरदार का नाम ‘हीर’ था।

    अदिति के साथ हर्षद चोपड़ा ने इस सीरियल में मुख्य किरदार को दर्शाया था। यह सीरियल स्टार प्लस पर मार्च 2008 से फरवरी 2010 तक दर्शाया गया था। अगर एपिसोड की बात करे तो इस सीरियल के 444 एपिसोड दर्शाए गए थे। अदिति ने कुछ बड़े सीरियल जैसे ‘सास भी कभी बहु थी’ और ‘कसौटी ज़िंदगी की’ में अपने पहले सीरियल ‘किस देस में है मेरा दिल’ को प्रमोट करने के लिए कैमिया के रूप में अभिनय किया था।

    इस सीरियल को छोड़ने के बाद अदिति ने 2010 में स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘ज़रा नचके दिखा’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था, और शो की विजयता बनी थी। 2010 में ही अदिति को ज़ी टीवी के सीरियल ‘संजोग से बनी संगिनी’ में देखा गया था। इस सीरियल में अदिति के किरदार का नाम ‘प्रियंवदा’/ ‘पीहू’ था। 2011 में अदिति ने इस सीरियल को अलविदा कह दिया था।

    2011 में अदिति ने एक और सीरियल ‘ज़िंदगी कहे – स्माइल प्लीज’ में ‘हार्मोनी मोदी’ का किरदार अभिनय किया था। यह सीरियल लाइफ ओके चैनल पर दर्शाया जाता था। इसके बाद 2012 में अदिति ने ज़ी टीवी के सीरियल ‘पुनर विवाह’ में ‘चाँद बीबी’ का किरदार अभिनय किया था। 2013 में ज़ी टीवी के सीरियल ‘बदलते रिश्तों की दास्तान’ में ‘नंदिनी तिवारी’ का किरदार अभिनय किया था।

    उसी साल अदिति ने एक और सीरियल ‘ये है आशिकी’ में ‘गंगा’ के किरदार को दर्शाया था। 2014 में अदिति ने अपना पहला नेगेटिव किरदार लोगो के बीच दर्शाया था। ज़ी टीवी के सीरियल ‘क़ुबूल है’ में अदिति ने ‘सनम इब्राहिम’ और ‘खान बेगन’ का नेगेटिव किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल में अदिति के इन दोनों किरदारों को लोगो ने बहुत पसंद किया था। अदिति ने इस सीरियल में 2014 से 2016 तक काम किया था।

    2016 में सीरियल ‘क़ुबूल है’ छोडने के बाद अदिति ने स्टार प्लस के सीरियल ‘परदेस में है मेरा दिल’ में ‘संजना’ का नेगेटिव किरदार भी दर्शको को दर्शाया था। इस किरदार को भी लोगो ने बहुत पसंद किया था। यह सीरियल नवंबर 2016 से जून 2017 तक ही टीवी पर दर्शाया गया था।

    2017 में ही अदिति गुप्ता ने स्टार प्लस के एक और सीरियल ‘इश्कबाज़’ में ‘रागिनी मल्होत्रा’ का किरदार अभिनय किया था। अदिति ने इस सीरियल में बहुत कम समय के लिए ही काम किया था। 2018 में अदिति ने स्टार भारत के सीरियल ‘काल भैरव रहस्य 2’ में ‘अर्चि’ और ‘अर्चना सिंह’ का किरदार अभिनय किया था। सीरियल के अलावा अदिति गुप्ता ने एक रियलिटी शो ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ में खिलाडी के रूप में भाग लिया था। इस शो के 3 भागो में अदिति ने क्रिकेट खेला था।

    अदिति गुप्ता द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शोज और उनके किरदार

    • 2008 – 2010, स्टार प्लस के सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ में ‘हीर’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2010, स्टार प्लस के शो ‘ज़रा नचके दिखा’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2010 – 2011, ज़ी टीवी के सीरियल ‘संजोग से बानी संगिनी’ में ‘प्रियंवदा’ और ‘पिहू’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2011 – 2012, लाइफ ओके के सीरियल ‘ज़िन्दगी कहे – स्माइल प्लीज’ में ‘हार्मोनी मोदी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2012, ज़ी टीवी के सीरियल ‘पुनर विवाह’ में ‘चंद बीबी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2012, ज़ी टीवी के सीरियल ‘हिटलर दीदी’ में कैमियो के रूप में दिखी थी।
    • 2013, ज़ी टीवी के सीरियल ‘बदलते रिश्तो की दास्तान’ में ‘नंदिनी’ के किरदार को अभिनय किया था।
    • 2013, यूटीवी बिंदास के सीरियल ‘ये है आशिकी’ में ‘गंगा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2014 – 2016, ज़ी टीवी के सीरियल ‘क़ुबूल है’ में ‘सनम इब्राहिम’ और ‘खान बेगम’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2014, सोनी टीवी के शो ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ में प्लेयर के रूप में भाग लिया था।
    • 2016, कलर्स टीवी के शो ‘बॉक्स क्रिकेट लीग 2’ में प्लेयर के रूप में भाग लिया था।
    • 2016 – 2017, स्टार प्लस के सीरियल ‘परदेस में है मेरा दिल’ में ‘संजना’ के किरदार को अभिनय किया था।
    • 2017, स्टार प्लस के सीरियल ‘इश्कबाज़’ में ‘रागिनी मल्होत्रा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2018, एमटीवी इंडिया के शो ‘बॉक्स क्रिकेट लीग 3’ में प्लेयर के रूप में भाग लिया था।
    • 2018 – 2019, स्टार भारत के सीरियल ‘काल भैरव रहस्या 2’ में ‘अर्चि’ और ‘अर्चना सिंह’ का किरदार अभिनय किया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2008, ‘स्टार परिवार अवार्ड्स’ में सीरियल ‘किस देस में है मेरा दिल’ के लिए ‘फेवरेट योग्य जोड़ी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2008, ‘न्यू टैलेंट अवार्ड्स’ में सीरियल ‘किस देस में है मेरा दिल’ के लिए ‘बेस्ट न्यू ऑन – स्क्रीन कपल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2009, ‘स्टार परिवार अवार्ड्स’ में सीरियल ‘किस देस में है मेरा दिल’ के लिए ‘फेवरेट जोड़ी’ का अवार्ड मिला था।

    अदिति गुप्ता का निजी जीवन

    अदिति गुप्ता की लव लाइफ की बात करे तो उनका पहला बॉयफ्रेंड ‘रिज़वान बचाव’ था। इन दोनों ने एक दूसरे को लगभग 5 सालो तक डेट किया था। 5 साल बाद इन दोनो ने अलग होने का फैसला लिया था। अदिति गुप्ता ने 12 दिसंबर 2018 में ‘कबीर चोपड़ा’ से मुंबई में ही शादी कर ली है। कबीर चोपड़ा एक बिज़नसमैन हैं।

    फिलहाल कबीर और अदिति दोनों मुंबई में ही रहते हैं। अदिति के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उनके पसंदीदा अभिनेता फवाद खान हैं। अदिति की पसंदीदा फिल्म ‘जब वी मेट’ हैं। अदिति बचपन से ही खेल के तरफ बहुत रूचि दिखाती थी। उनके पसंदीदा खेल क्रिकेट, वॉलीबॉल और बैडमिंटन हैं।

    अदिति गुप्ता घूमने की भी बहुत शौकीन हैं और उन्हें लंदन में घूमना पसंद है। अदिति उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिहोने अपने पहले सीरियल से ही लोकप्रियता पानी शुरू कर दी थी। अदिति फ़िलहाल अपनी शादीशुदा ज़िंदगी को जी रही हैं और अभी तक उन्होंने किसी तरह के नए प्रोजेक्ट के लिए हामी नहीं बरी है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *