Thu. Apr 18th, 2024
    अक्षय कुमार और सुनील ग्रोवर

    कपिल शर्मा शो से निकलने के बाद सुनील ग्रोवर ने कई चौखट खटखटाई। कभी वे इंडियन आइडल में लोगों का मनोरंजन करते दिखे, तो कभी उन्होंने कई जगहों पर अपने शो किये। इन सबके बावजूद लोगों को लग रहा था कि सुनील कपिल के शो में वापस लौट जायँगे। लेकिन अब लग रहा है कि सुनील को भी एक स्थायी काम मिल गया है। हालिया रिपोर्ट की मानें तो सुनील ग्रोवर अक्षय कुमार के शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंलेज को होस्ट करते नज़र आएंगे। अगर ऐसा हुआ तो कपिल शर्मा बनाम सुनील ग्रोवर मुक़ाबला देखने लायक होगा।

    जाहिर है कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद सुनील ग्रोवर को कुछ खासा काम नहीं मिला। उन्होंने कई जगह अपनी किस्मत आजमानी चाही लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अब सुपरस्टार अक्षय कुमार की उनपर मेहरबानी होते दिख रही है। दरअसल अक्षय कुमार बहुत जल्द अपने नए शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंलेज के साथ छोटे परदे पर आ रहे हैं। अक्षय इस शो में जज के किरदार में होंगे। इस शो के होस्ट के लिए सुनील से पहले एली अवराम के नाम पर चर्चा हुई थी लेकिन अब सुनील का नाम लगभग पक्का हो गया है।

    इसकी जानकारी हालाँकि सुनील की और से अभी तक नहीं आयी है। सुनील हमेशा से ही लोगों को हसानें के किरदार में नज़र आये हैं और लोग उन्हें बहुत प्रतिभावान मानते हैं। अगर ऐसा है तो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंलेज के अलावा अपनी प्रतिभा को दिखाना कहाँ संभव हो सकता है? सुनील इस शो को चार चाँद लगाने में सक्षम हैं। अगर उनका और अक्षय का समीकरण सही बैठता है, तो इस शो को हिट होने में ज्यादा वक़्त नहीं लगेगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।