Fri. Apr 19th, 2024
    2.0 अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार और रजनीकांत की फ़िल्म ‘2.0’ ने अपनी रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना लिया है। शंकर के निर्देशन में बनी फ़िल्म अपनी रिलीज़ से पहले ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

    https://www.instagram.com/p/BqgtzX_nQmx/

    फ़िल्म की लागत लगभग 500 करोड़ है और फ़िल्म प्रोड्यूसर ने फ़िल्म के वितरण अधिकारों को एक बड़े दाम पर बेचा है। आइये हम आपको दिखाते हैं फ़िल्म वितरण अधिकार बेचे जाने से हुई कमाई के आंकड़े:

    उपग्रह अधिकार: 120 करोड़ रुपए

    डिजिटल अधिकार: 60 करोड़ रुपए

    उत्तरी बेल्ट अधिकार: 80 करोड़ रुपए

    आन्ध्र प्रदेश/तेलंगाना अधिकार: 70 करोड़ रुपए

    कर्नाटक अधिकार: 25 करोड़ रुपए

    केरल अधिकार: 15 करोड़ रुपए

    कुल: 370 करोड़ रुपए।

    सूत्रों के अनुसार यह फ़िल्म लगभग 6600 से 6800 स्क्रीन्स पर रिलीज़ की जाएगी जिनमें 17 आईमैक्स सिनेमाघर शामिल हैं।

    https://www.instagram.com/p/BqeI3UUnWp5/

    यह भारत की सबसे बड़ी रिलीज़ है। यह आंकड़ा फ़िल्म बाहुबली 2 से भी ज्यादा है। बाहुबली 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई थी।

    सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म को अ/व प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए पास कर दिया है और फ़िल्म के लगभग 32,000 से 33,000 शोज पुरे देश में प्रसारित किए जाएंगे।

    https://www.instagram.com/p/BqT11WQnhY4/

    बड़ी लागत और बड़े कलाकार होने के बावजूद फ़िल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान‘ फ्लॉप हो चुकी है और अब दर्शक फ़िल्म ‘2.0’ से बड़ी उम्मीदें लगा रहे हैं। अब देखना यह है कि फ़िल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल हो पाती है या नहीं।

    यह भी पढ़ें:अनुराग कश्यप ने फैंटम फ़िल्म्स के खिलाफ़ सीबीआई जाँच की ख़बरों को नकारा

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *