Fri. Mar 29th, 2024
    egg face pack in hindi

    विषय-सूचि


    अब समय आ गया है कि आप अपनी सुंदरता पर ध्यान देने के तरीके बदले। क्या आप अपने रोज वाले स्पा और पार्लर में जा जा कर थक गए है? क्या आपको नहीं लगता ये महंगे इलाज़ केवल आपके पर्स पर फर्क पड़ता है, ना कि सुंदरता पर?

    आपकी त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए घर पर बनाए गए फेस पेक्स और मास्क ही सबसे बेहतर है। ये न केवल सस्ते है, बल्कि बेहतर परिणाम देने में भी पीछे नहीं है।

    हमारी रसोई में ही अनेकों पदार्थ है जिनका हम स्वास्थ्य या सुंदरता के लिए प्रयोग कर सकते है। कुछ खाद्य पदार्थ तो इतने पोषित होते है कि वो तुरन्त परिणाम दिखाते है।

    एक विकल्प हमारे पास अंडा है।

    हां, अधिकतर दुनिया का मूल भोजन हमारे सौंदर्य के लिए काम आता है। अंडे हमारी त्वचा के रंग, बनावट को बढ़ाता है और बारीख रेखाओं और झुर्रियों को मिटाता है।

    अंडे का फेस मास्क और पैक (egg face mask and face pack in hindi)

    1. अंडे का फेस पैक (egg face pack for oily skin in hindi)

    • अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें।
    • एक अंडा ले और उससे ज़र्दी को अलग करके सफेद हिस्सा निकाल ले।
    • अब इस सफेद अंडे रूई की मदद से अपने चेहरे पर लगा ले।
    • अब इसे 10 – 15 मिनट तक सूखने दे।
    • इसे पानी से धो ले।
    • यह फेस मास्क खून के प्रसार को बढ़ाने में बहुत मदद करता है। यह त्वचा को भी हल्का बनाता है।

    2. अंडे और शहद का फेस पैक (egg and honey face pack in hindi)

    • अंडे की जर्दी ले।
    • एक चम्मच शहद
    • दोनों को अच्छे से मिला ले और उसे साफ चेहरे पर लगा ले।
    • इसे 10 – 15 मिनट तक छोड़ दे।
    • साफ पानी से अच्छे से धो ले।
    • यह पैक रूखी त्वचा को नमी प्रदान करने में सहायक है।

    3. अंडे और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक (egg and multani mitti face pack in hindi)

    • थोड़ा सा अंडे का सफेद हिस्सा ले।
    • इसे मुल्तानी मिट्टी के साथ मिला ले।
    • इन दोनों को तब तक मिलाते रहे जब तक एक सही स्थिरता ना आ जाए।
    • इसे चेहरे पर लगा ले और 15 – 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दे।
    • अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर ले।
    • यह फेस पैक बहुत हद तक तेल नहीं निकलने देता। यह त्वचा की और भी समस्याओं को भी संतुलित करता है।

    4. अंडे और दूध का फेस पैक (egg and milk face pack in hindi)

    • थोड़ा सा अंडे का सफेद हिस्सा ले।
    • थोड़े – से दूध के साथ एक छोटी सी गाजर ले।
    • गाजर को अच्छे से पीस ले।
    • इसे अंडे के सफेद हिस्से और दूध के साथ अच्छे से मिला ले।
    • इसे साफ चेहरे पर लगा ले।
    • इसे 15 – 20 मिनट तक के लिए छोड़ दे और फिर अच्छे से धो ले।
    • यह फेस मास्क सभी प्रकार की त्वचा के लिए एंटी एजिंग की तरह काम करता है।

    5. अंडे और बेसन का फेस पैक (besan and egg face pack in hindi)

    • थोड़ा सा चने का आटा ले लें।
    • इसे अंडे के व्हाइट हिस्से के साथ अच्छे से मिला ले।
    • अब इसमें कुछ बूंद नींबू का रस मिलाएं।
    • इसे चेहरे पर अच्छे से लगाए और 20 मिनट तक छोड़ दे।
    • साफ पानी से धो ले।

    6. अंडे का फेस मास्क (egg face mask in hindi)

    • साफ चेहरे पर अंडे के सफेद हिस्से को लगा ले।
    • इसे अच्छे से सूखने दे।
    • 10 मिनट के बाद इसे धो ले।
    • धोने के बाद आई क्रीम का प्रयोग करें।
    • यदि प्रतिदिन प्रयोग करा जाए तो यह बारीख रेखाओं और झुर्रियों को हटाता है।

    इन घरेलू फेस पैक और मास्क का प्रयोग करे।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *